Kullu Cloud Burst: कुल्लू में बादल फटा, कम से कम चार लोगों के बहने की आशंका
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार को बादल फटने से अचानक आयी बाढ़ में कम से कम चार लोगों के बह जाने की आशंका है.
शिमला, 6 जुलाई : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार को बादल फटने से अचानक आयी बाढ़ में कम से कम चार लोगों के बह जाने की आशंका है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बचाव दलों को घटनास्थल पर भेजा गया है लेकिन वे भूस्खलन के कारण बीच रास्ते में फंस गए हैं.
उन्होंने कुल्लू जिला आपात अभियान केंद्र से मिली सूचना के हवाले से बताया कि चल्लाल पंचायत के छोझ गांव में सुबह करीब छह बजे बादल फटने के बाद से चार से छह लोग लापता हैं. यह भी पढ़ें : Maharashtra Rains: भारी बारिश से मुंबई का बुरा हाल, कोल्हापुर और सतारा सहित इन इलाकों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
अचानक आयी बाढ़ में कम से कम पांच मवेशी बह गए हैं. आगे और जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

