देश की खबरें | सीजीएचएस ने दिल्ली-एनसीआर के लाभार्थियों के लिए टेलीकंसल्टेशन सेवाएं शुरू की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) ने अपने लाभार्थियों के लिए टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से परामर्श देने की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के जरिये योजना के लाभार्थी किसी स्वास्थ्य देखभाल केंद्र गए बिना विशेषज्ञों से वर्चुअल माध्यम से सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुरूआत में इस सेवा के तहत मेडिसिन, हड्डी रोग, आंख और नाक, कान, गला विशेषज्ञों के परामर्श उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: पुणे के भारती हॉस्पिटल में सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन का पांच लोगों पर ट्रायल शुरू, दो महीने तक चिकित्सा निगरानी में रहेंगे.

मंत्रालय ने कहा कि उसे वरिष्ठ नागरिक लाभार्थियों सहित विभिन्न वर्गों से अनुरोध प्राप्त हो रहे थे। इसमें कहा गया था कि वर्तमान कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ टेलीकंसल्टेशन सेवाएं शुरू की जाए क्योंकि उनके लिए सार्वजनिक स्थानों, विशेष रूप से स्वास्थ्य केंद्रों तक जाना ठीक नहीं है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए 25 अगस्त से टेलीकंसल्टेशन सेवाओं की शुरुआत की गई है। इसके तहत लाभार्थी किसी स्वास्थ्य केंद्र गए बिना विशेषज्ञों के परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। ’’

यह भी पढ़े | Bridge Collapsed in Gadigarh, Jammu: जम्मू कश्मीर में तेज बारिश के बाद गड़ीगढ़ एरिया में बह गया पुल (Watch Video).

प्रारंभ में, ये सेवाएं दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लाभार्थियों को उपलब्ध होंगी। ई-सेवाएं सभी कार्य दिवसों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सीजीएचएस टेलीकॉन्सल्टेशन सेवाओं के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के मौजूदा ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)