जरुरी जानकारी | कैट ने आईपीएल क्रिकेट के प्रायोजन में चीनी कंपनी को लेकर बीसीसीआई से नाजगी जतायी

नयी दिल्ली, 19 अगस्त खुदरा कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टाइटल प्रायोजक में कथित तौर पर चीन के निवेशकों के हिस्सेदार होने को लेकर विरोध जताते हुए बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को पत्र लिखा।

कैट ने बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को लिखे पत्र में कहा, ‘‘हमें यह जान कर हुए गहरा दुख हो रहा है कि अब ड्रीम11 को आईपीएल 2020 के प्रायोजक के रूप में चुना गया है, जिसमें चीन की कंपनी टैनसेंट ग्लोबल प्रमुख शेयरधारकों में से एक है।’’

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

कैट ने कहा, ‘‘हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि ड्रीम 11 को स्पॉन्सरशिप (प्रायोजक अधिकार) देना और कुछ नहीं बल्कि चीन के खिलाफ भारत के लोगों की भावनाओं की उपेक्षा करना है।"

कैट चीन के सामानों के बहिष्कार के अभियान की अगुवाई कर रहा है।

यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.

उल्लेखनीय है कि इस साल आईपीएल के लिये ड्रीम 11 को 222 करोड़ रुपये में टाइटल स्पांसर बनाया गया है। इससे पहले बीसीसीआई ने सीमा विवाद को लेकर चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो का 440 करोड़ रुपये का अनुबंध रद्द कर दिया था।

ड्रीम 11 एक भारतीय कंपनी है जिसकी स्थापना हर्ष जैन और भावित शेठ ने की है। बीसीसीआई के कुछ सूत्रों का कहना है कि ड्रीम 11 में टैनसेंट की हिस्सेदारी दस प्रतिशत से भी कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)