देश की खबरें | घोड़ी के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शहडोल (मध्यप्रदेश), सात सितंबर मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक घोड़ी के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान घोड़ी की मौत हो गयी।

पुलिस ने घटना के संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | NCP Chief Sharad Pawar and Anil Deshmukh Receive Threat Calls: सीएम उद्धव ठाकरे के बाद NCP चीफ शरद पवार और अनिल देशमुख को भी आए धमकी भरे कॉल.

पुलिस के अनुसार दो दिन पहले शिकायतकर्ता ननबया वासुदेव ने आरोप लगाया कि शहडोल जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बटूरा गांव में पंकज वासुदेव (24) और उसके पड़ोसी लोकनाथ वासुदेव (28) ने उसकी घोड़ी के साथ दुष्कर्म किया।

मामले की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक सुंदरलाल तिवारी ने सोमवार को कहा कि ननबया ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार की रात आरोपियों को घोड़ी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए देखा।

यह भी पढ़े | ICICI Bank-Videocon Case: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ED ने किया गिरफ्तार.

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है, ‘‘मेरी घोड़ी रस्सी से बंधी हुई थी। इस दौरान पंकज ने घोड़ी की गर्दन पर सामने से फंदा लगाया और लोकनाथ ने घोड़ी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इस दौरान घोड़ी की मौत हो गयी।’’

तिवारी ने कहा, ‘‘हमने महिला की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शनिवार को पंकज वासुदेव को गिरफ्तार कर लिया गया। लोकनाथ वासुदेव की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।’’

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी एक ही इलाके में रहते हैं।

तिवारी ने कहा, ‘‘दोनों आरोपियों पर भादंवि की धारा 377, 429 एवं 34 के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11/12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)