देश की खबरें | भाजपा विधायक ने असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद सुलझाने के लिये शाह को पत्र लिखा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिलांग, 23 अक्टूबर मेघालय के भाजपा विधायक ने अपने राज्य और असम के बीच काफी समय से लंबित सीमा विवाद सुलझाने के लिये शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।

भाजपा विधायक सनबोर शुल्लई ने इस महीने की शुरुआत में असम और मिजोरम की अंतरराज्यीय सीमा पर हुई झड़प के पश्चात शांति बहाली के लिये शाह के हस्तक्षेप के बाद यह पत्र लिखा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: PM मोदी पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- मोदी ने लोगों पर दो कुल्हाड़ी मारी- पहली नोटबंदी और दूसरी जीएसटी.

शुल्लई मेघालय में भाजपा विधायकों में से एक हैं, जहां पार्टी ने कोनराड के संगमा की मेघालय डेमोक्रेटिक अलांयस सरकार को समर्थन दे रखा है।

विधायक ने शाह को लिखे पत्र में कहा, ''मैं असम और मेघालय के बीच काफी समय से लंबित सीमा विवाद को सुलझाने में केन्द्र सरकार का हस्तेक्षेप चाहता हूं। 2021 तक पूर्वोत्तर के राज्यों के बीच सीमा विवाद सुलझाने का फैसला स्वागत योग्य है और इसके लिये हम बहुत आभारी भी हैं।''

यह भी पढ़े | Hoshiarpur Rape Case: गुस्साई भीड़ ने आरोपियों पर किया हमला, 6 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने का है आरोप.

उन्होंने कहा कि असम और मेघालय के बीच कई इलाके हैं जहां अकसर सीमा विवाद रहता है।

शुल्लई ने कहा, ''इससे सीमा के दोनों ओर तनावपूर्ण शांति और लोगों के बीच शत्रुता बनी रहती है।''

असम और मेघालय के बीच कम से कम 12 इलाकों में सीमा विवाद है। दोनों राज्यों ने एक नीति अपना रखी है, जिसके तहत कोई एक राज्य दूसरे राज्य को बताए बिना विकास संबंधी गतिविधियां नहीं कर सकता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)