एजेंसी न्यूज

MP New CM Mohan Yadav: कौन हैं मोहन यादव? जो होंगे मध्य प्रदेश के नए सीएम, BJP के सरप्राइज ने सबको चौंकाया

भाजपा ने सोमवार को आश्चर्यचकित करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता और तीन बार विधायक रहे मोहन यादव को मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने यह जानकारी दी.

MP New CM Mohan Yadav: कौन हैं मोहन यादव? जो होंगे मध्य प्रदेश के नए सीएम, BJP के सरप्राइज ने सबको चौंकाया
Mohan Yadav (Photo : X)

भोपाल, 11 दिसंबर: भाजपा ने सोमवार को आश्चर्यचकित करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता और तीन बार विधायक रहे मोहन यादव को मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया. प्रदेश पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने यह जानकारी दी.

भाजपा विधायक दल ने निवर्तमान सरकार में मंत्री यादव (58) को अपना नेता चुना, जिससे उनके लिए मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त हो गया. शर्मा ने कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में शाम को भोपाल में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में शीर्ष पद के लिए उज्जैन दक्षिण से भाजपा विधायक यादव का नाम प्रस्तावित किया.

यादव, जिन्हें मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में नहीं देखा गया था, को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का करीबी माना जाता है. वह तीन बार के विधायक और एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं. ओबीसी मप्र की आबादी का 48 प्रतिशत से अधिक हैं. वह पहली बार 2013 में उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए। इसके बाद 2018 और फिर 2023 में विधानसभा सीट बरकरार रखी. भाजपा विधायक निवर्तमान मुख्यमंत्री चौहान के मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे. इसके साथ ही 2003 में उमा भारती के मुख्यमंत्री बनने के बाद से भाजपा ने चौथी बार ओबीसी नेताओं पर अपना भरोसा जताया है.

भारती के बाद, मध्य प्रदेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो और ओबीसी मुख्यमंत्री- बाबूलाल गौर और चौहान को देखा।

भाजपा ने 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में 230 में से 163 सीट जीतकर कांग्रेस (66 सीट) को दूसरे स्थान पर धकेल दिया और मप्र में अपनी सत्ता बरकरार रखी. चुनाव से पहले, भाजपा ने किसी मुख्यमंत्री चेहरे को पेश नहीं किया था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की व्यापक लोकप्रियता पर भरोसा किया. मोदी ने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रचार किया था. यादव चार बार मुख्यमंत्री रहे चौहान (64) का स्थान लेंगे. चौहान ने 2005, 2008, 2013 और 2020 में मुख्यमंत्री का पदभार संभाला.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2023 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).