बंगाल इमाम एसोसिएशन सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा किए जाने के खिलाफ
बंगाल इमाम एसोसिएशन ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर ईद की नमाज सामूहिक रूप से अदा नहीं करने की रविवार को अपील की.
कोलकाता, 10 मई : बंगाल इमाम एसोसिएशन (Imam Association) ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कोविड-19 (COVID-19) मामलों में वृद्धि के मद्देनजर ईद की नमाज सामूहिक रूप से अदा नहीं करने की रविवार को अपील की. बंगाल में 26 हजार से अधिक मस्जिदों का प्रतिनिधित्व करने वाली एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद याहया ने पत्रकारों से कहा कि कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए बहुत छोटे समूह में नमाज अदा की जानी चाहिए.
उन्होंने कहा, ''मौजूदा हालात के चलते देश की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर संकट में है. हमें सावधानी बरतते हुए नमाज के दौरान लोगों को जमा नहीं होने देना चाहिए.'' यह भी पढ़ें : Delhi: एमसीडी के अस्पताल से 23 मरीज लापता, निगम को इसकी खबर तक नहीं- AAP
याहया ने कहा, ''यदि हम धैर्य रखें और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रत्येक जरूरी पाबंदी का पालन करें तो तीसरी लहर को आने से रोक सकते हैं.'' ईद-उल-फितर 13 या 14 मई को मनाई जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2021 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

