खेल की खबरें | बीसीए ने बेदाड़े का निलंबन वापस लिया पर महिला टीम के कोच पद से हटाया

वडोदरा, तीन जून बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी अतुल बेदाड़े

को महिला टीम के कोच पद से बर्खास्त कर दिया है लेकिन उनके निलंबन को वापस ले लिया है। कुछ खिलाड़ियों द्वारा लगाए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद बेदाड़े को निलंबित किया गया था।

यह भी पढ़े | George Floyd Death: 'ब्लैक लाइव्स मैटर' को लेकर दिया बयान, कहा- क्रिकेट भी नस्लवाद से परे नहीं, मैने भी झेला है.

बीसीए के सचिव अजित लेले ने बुधवार को पीटीआई को इसकी पुष्टि की।

मंगलवार को हुई शीर्ष परिषद की बैठक के दौरान इस मामले पर चर्चा हुई। बेदाड़े को इस साल मार्च में जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया था। कई खिलाड़ियों ने उन पर यौन उत्पीड़न और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़े | Happy Parents Day 2020: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने माता-पिता के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- इस चुनौतीपूर्ण समय में इनका ज्यादा ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी.

बीसीए ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सीनियर महिला टीम के मुख्य कोच बेदाड़े के खिलाफ शिकायत मिली थी। इस मामले में सीईओ और वरिष्ठ मानव संसाधन प्रबंधक ने शुरुआती जांच की।’’

इसमें कहा गया, ‘‘दो जून 2020 को हुई शीर्ष परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और सीईओए तथा वरिष्ठ मानव संसाधन प्रबंधक को जांच की जानकारी विस्तार में देने और अपनी सिफारिश देने के लिए बुलाया गया।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘शीर्ष परिषद को दी गई जानकारी के आधार पर शीर्ष परिषद ने फैसला किया कि उनका निलंबन वापस लिया जाएगा।’’

हालांकि शीर्ष परिषद का मानना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सलाह दी जाती है कि महिला क्रिकेट टीम के लिए उनकी सेवाएं नहीं ली जाएं।

पता चला है कि लेले और संघ के संयुक्त सचिव पराग पटेल ने इस फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है।

सूत्र ने कहा कि लेले और पटेल ने विरोध जताया क्योंकि उनका मानना है कि जांच पूरी हुए बिना निलंबन वापस नहीं लिया जा सकता।

लेले और पटेल ने इस कदम का कड़ा विरोध किया लेकिन सूत्र ने बताया कि शीर्ष परिषद की बैठक में इस फैसले को बहुमत से पारित किया गया।

माना जा रहा है कि अंजू जैन महिला टीम की नई कोच होंगी और उन्हें चुनने की प्रक्रिया जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)