Tajinder Singh Bagga Case: बीजेपी ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी, कहा- केजरीवाल कर रहे प्रतिशोध की राजनीति
गुप्ता ने किहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि यदि पुलिस उनके अधीन आ जाएगी तो उन्हें निशाना बनाने वालों को वह सबक सिखाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘कहावत है कि जब किसी का असली चेहरा देखना हो तो उसे पावर (सत्ता) देकर देखो. आज केजरीवाल का असली चरित्र और चेहरा सामने आ गया है.’’
Tajinder Singh Bagga Case: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को पंजाब पुलिस (Punjab Police) पर अपने नेता तेजिंदर पाल बग्गा (Tejinder Pal Bagga) को ‘‘अगवा’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) राज्य की पुलिस के जरिए प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं. राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) और अन्य नेताओं ने इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया और कहा कि बग्गा ने उनके झूठ को ‘‘बेनकाब’’ किया है, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. Tajinder Singh Bagga Case: हाईकोर्ट ने पंजाब की याचिका ठुकराई, तेजिंदर बग्गा को भेजा दिल्ली- हरियाणा सरकार से मांगा जवाब
गुप्ता ने किहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि यदि पुलिस उनके अधीन आ जाएगी तो उन्हें निशाना बनाने वालों को वह सबक सिखाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘कहावत है कि जब किसी का असली चेहरा देखना हो तो उसे पावर (सत्ता) देकर देखो. आज केजरीवाल का असली चरित्र और चेहरा सामने आ गया है.’’
बग्गा पर हुई कार्रवाई को शर्मनाक करार देते हुए गुप्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस इस कदर ‘‘गुंडागर्दी’’ पर उतारू है कि उसने एक सिख को अपनी पगड़ी तक भी नहीं बांधने दी और उसके पिता के साथ दुर्व्यव्हार किया.
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद एक सिख हैं, लेकिन इसके बावजूद पंजाब में एक सिख का ‘‘अपमान’’ किया गया है. ज्ञात हो कि भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता बग्गा भी सिख हैं.
दिल्ली प्रदेश भाजपा की एक अन्य नेता नुपूर शर्मा ने अदालत के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में अगर किसी को गिरफ्तार करती है तो उसे स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचना देनी होती है. उन्होंने कहा कि बग्गा के मामले में पंजाब पुलिस की कार्रवाई गैरकानूनी थी क्योंकि उसने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी.
पंजाब पुलिस ने इससे पहले एक बयान जारी कर कहा कि उसने भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पिछले महीने मोहाली में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस के अनुसार, बग्गा को पंजाब ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें एक अदालत में पेश किया जाएगा.
इस बीच, दिल्ली पुलिस ने बग्गा के पिता की शिकायत पर जनकपुरी थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया है. बग्गा के पिता ने शिकायत की है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग उनके घर आए और उनके बेटे को ले गए.
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने पिछले महीने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पुलिस ने मोहाली में रहने वाले सन्नी अहलूवालिया नामक एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया था.
पंजाब पुलिस ने बताया कि एक अप्रैल को दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक, 30 मार्च को बग्गा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस बीच, दिल्ली पुलिस की एक टीम ने ‘बेहद नाटकीय घटनाक्रम’ में कुरुक्षेत्र में बग्गा को पंजाब पुलिस से अपने संरक्षण में ले लिया.
पंजाब पुलिस की टीम को कुरुक्षेत्र के पीपली में रोका गया था। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें बताया गया कि बग्गा को उनके आवास से ‘‘जबरन’’ उठाया गया था. कुरुक्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम कुरुक्षेत्र पहुंची और बग्गा को अपने साथ लेकर राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

