देश की खबरें | लखनऊ स्‍नातक खंड से अवनीश सिंह जीते, 11 में छह सीटों पर भाजपा का कब्‍जा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, पांच दिसंबर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र का रविवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी 11 सीटों की तस्‍वीर अब साफ हो गई है जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा को छह सीटें मिली हैं।

खंड शिक्षक और खंड स्‍नातक क्षेत्र की छह सीटें भाजपा के खाते में गयी है जबकि तीन सीटें समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में गई हैं। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्‍जा जमाया है।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश के इलुरु शहर में 200 लोग रहस्यमय बीमारी की चपेट में, अस्पताल में भर्ती.

इस बीच भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने विजयी उम्‍मीदवारों को बधाई दी है।

खंड स्नातक कोटे से पांच निर्वाचन क्षेत्रों में संपन्न हुए चुनावों में सपा ने दो जबकि तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: सीएम उद्धव ठाकरे से अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किसानों के लिए मांगा समर्थन.

चुनाव परिणाम शुक्रवार की देर रात से आने शुरू हुए थे और रविवार शाम तक मतगणना संपन्‍न हुयी।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि लखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र से भाजपा के अवनीश कुमार सिंह चुनाव जीत गये हैं। इसके पहले शनिवार को आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ही मानवेंद्र सिंह 'गुरु जी' और मेरठ स्नातक क्षेत्र से भाजपा के दिनेश गोयल ने जीत हासिल की। वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से सपा के आशुतोष सिन्हा और झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक क्षेत्र से सपा के मान सिंह यादव ने जीत दर्ज की।

वाराणसी और झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक क्षेत्र में सपा ने भाजपा के कब्ज़े वाली सीटें हासिल की हैं, जबकि आगरा खंड स्नातक क्षेत्र की सीट सपा को गंवानी पड़ी है। मेरठ स्नातक सीट पर पिछले चार बार से निर्दलीय (शिक्षक दल) हेम सिंह पुंडीर जीतते आ रहे थे। लखनऊ खंड स्नातक सीट पर पिछली बार निर्दलीय कांति सिंह जीती थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने रविवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी सीटों पर मतगणना पूरी हो गई और परिणाम घोषित कर दिये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)