देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में घर में सेना का जवान फंदे से लटकता मिला
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, (उप्र), 29 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्थित अपने घर में सेना का एक जवान फंदे से लटकता मिला और यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला लगता है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि जवान की पहचान कुलदीप (36) के रूप में की गयी है और वह घर में छत से लगे फंदे में लटकता मिला । उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े | MiG-29 Crash: अरब सागर में मिला लापता कमांडर निशांत सिंह के दुर्घटनाग्रस्त मिग-29 का मलबा, उनकी खोज जारी.

क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह के अनुसार जब यह घटना हुयी उस वक्त उसकी पत्नी घर में नहीं थी और यह घातक कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि जवान भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में था और लेह में तैनात था और 13 नवंबर को एक महीने के अवकाश में घर आया था ।

यह भी पढ़े | दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात: 29 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और जांच की जा रही है ।

जवान के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)