एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | तटीय कर्नाटक में भारी बारिश से नदियों में जलस्तर बढ़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में लगातार हो रही बारिश की वजह से क्षेत्र में कई नदियां बीते दो दिन से उफान पर हैं जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है।
देश की खबरें | निकाय संबंधी ठेकों में ‘अनियमितताएं’ : एसआईटी ने तीन प्रारंभिक जांच दर्ज कीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा गत दिनों 12,024 करोड़ रुपये के ठेके देने में बरती गई कथित अनियमितताओं की जांच करते हुए तीन प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | दिल्ली में पानी के 500 एटीएम लगेंगे : केजरीवाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने झुग्गी-बस्ती वाले क्षेत्रों में पानी के 500 एटीएम लगाने की योजना तैयार की है, जिसके जरिए यहां रहने वाले लोगों को ‘रिवर्स ऑस्मोसिस (आरओ)’ प्रक्रिया से शोधित किया पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
देश की खबरें | मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी नीति पर जवाब न देने वाले राज्यों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा: न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उन राज्यों को चेतावनी दी, जिन्होंने स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता पर एक समान राष्ट्रीय नीति बनाने पर अभी तक केंद्र को अपना जवाब नहीं सौंपा है। इसने कहा कि अगर वे 31 अगस्त तक ऐसा करने में विफल रहे तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 81.83 प्रति डॉलर पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में तेज उछाल से निवेशकों की धारणा मजबूत होने का असर रुपये पर देखने को मिला और भारतीय मुद्रा सोमवार को डॉलर के मुकाबले 15 पैसे बढ़कर 81.83 (अस्थायी) पर बंद हुई।
देश की खबरें | मणिपुर: पैते वेंग इलाके के लोगों के लिए कहर साबित हुई तीन मई की शाम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंसाग्रस्त मणिपुर की राजधानी इंफाल में पैते वेंग इलाके के लोगों के लिए तीन मई की शाम कहर साबित हुई, जब अचानक वहां भीड़ एकत्र हो गई, पथराव करने लगी और नारे लगाने लगी। साथ ही, स्थानीय लोगों को अपना घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर कर दिया।
देश की खबरें | दिल्ली दंगे: अदालत ने बृंदा करात से पुलिस के खिलाफ जांच संबंधी प्राथमिकियों की प्रतियां देने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेता बृंदा करात से उन प्राथमिकियों की प्रतियां पेश करने को कहा, जिनमें वह 2020 के दंगों के दौरान यहां पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर अत्यधिक बल प्रयोग की स्वतंत्र जांच की मांग कर रही हैं।
देश की खबरें | आप और कांग्रेस ने संजय सिंह के निलंबन पर सवाल उठाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से मौजूदा मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किए जाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह अनुचित है।
देश की खबरें | बर्खास्त मंत्री गुढ़ा ने 'लाल डायरी' को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक कथित 'लाल डायरी' को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा और दावा किया कि इसमें ‘करोड़ों रुपए के दो नंबर का लेनदेन’ दर्ज था जिसे वह सदन में रखना चाहते थे।
देश की खबरें | व्हाट्सऐप स्टेटस लगाते वक्त जिम्मेदारी की भावना से व्यवहार करना चाहिए: बंबई उच्च न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने एक धार्मिक समूह के खिलाफ कथित तौर पर नफरत फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने के आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी रद्द करने से इनकार करते हुए कहा है कि व्हाट्सऐप ‘स्टेटस’ के माध्यम से दूसरों तक कुछ संदेश पहुंचाते समय जिम्मेदारी की भावना से व्यवहार करना चाहिए।
देश की खबरें | भारतीय तटरक्षक बल का कमाल, बीच समुद्र में अभियान चलाकर बचाई नाविक की जान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तटरक्षक बल ने सोमवार को केरल में बीच समुद्र में जोखिमपूर्ण अभियान चलाकर एक निजी टैंकर से आघात (स्ट्रोक) और आंशिक लकवे से पीड़ित नाविक को बचा लिया। चुनौतीपूर्ण मौसमी हालात के बीच चलाए गए इस अभियान में तटरक्षकों ने आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) एमके-3 का इस्तेमाल किया।
विदेश की खबरें | कम्बोडिया में हुन सेन की एक और प्रचंड चुनावी जीत, क्या उनके बेटे की ताजपोशी भी इतनी ही सहज होगी?
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्वींसलैंड, 24 जुलाई (द कन्वरसेशन) 24 दिसंबर, 2021 को कंबोडिया के 70 वर्षीय प्रधान मंत्री हुन सेन ने कंबोडियन पीपुल्स पार्टी, जिसने 1979 से दक्षिण पूर्व एशियाई देश पर शासन किया है, की एक बैठक की अध्यक्षता की । बैठक में उनके सबसे बड़े बेटे, 45 वर्षीय हुन मानेट को सर्वसम्मति से भावी प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया।
देश की खबरें | अहमदाबाद फ्लाईओवर हादसा: आरोपी ने एक अन्य घटना में भी संलिप्तता पुलिस के समक्ष स्वीकार की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले हफ्ते शहर में इस्कॉन फ्लाईओवर पर हुए हादसे के आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने यहां एक रेस्तरां की चारदीवारी को भी तीन जुलाई को एक वाहन से टक्कर मारी थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | चीन की बीवाईडी, भारतीय भागीदार मेघना इंजीनियरिंग को ईवी कारखाना लगाने की अनुमति नहीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने चीन की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माता बीवाईडी और उसकी भारतीय भागीदार मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) के एक अरब डॉलर के निवेश से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) संयंत्र लगाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | जापान ओपन में सिंधू, प्रणय कर नजरें लय हासिल करने पर, सात्विक-चिराग की जोड़ी एक और खिताब की दावेदार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरिया ओपन में खिताब जीतने वाली सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग सेठी की पुरुष युगल जोड़ी इस साल के अपने स्वप्निल प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी तो वहीं अनुभवी पीवी सिंधू और एचएस प्रणय मंगलवार से शुरू हो रहे जापान ओपन 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट से अपनी पुरानी लय हासिल करने की कोशिश करेंगे।
देश की खबरें | छत्तीसगढ़: मणिपुर की घटना के खिलाफ आदिवासी संगठन ने बुलाया बंद, बस्तर संभाग में नहीं खुलीं दुकानें
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की कथित घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की संस्था ‘सर्व आदिवासी समाज’ ने सोमवार को 'बस्तर बंद' का आह्वान किया। बंद के दौरान संभाग के अधिकांश शहरों में व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर तक बंद रहे।
देश की खबरें | वडोदरा के महापौर पर भ्रष्टाचार के आरोप का गुमनाम पत्र भेजने के आरोप में भाजपा पार्षद गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के वडोदरा शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पार्षद को शहर के महापौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाला एक गुमनाम पत्र पार्टी के स्थानीय नेताओं और अन्य लोगों को भेजने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विदेश की खबरें | सुलावेसी द्वीप के पास इंडोनेशियाई नौका पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 33 बचाये गये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
ताजा खबरें | लोकसभा में राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक पेश
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने सोमवार को हंगामे के बीच लोकसभा में ‘राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक, 2023’ पेश किया जिसमें दंत चिकित्सा व्यवसाय को विनियमित करने तथा गुणवत्तापूर्ण एवं वहनीय दंत चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने का उपबंध किया गया है।
देश की खबरें | यूरोपीय संसद में मणिपुर हिंसा को लेकर पारित प्रस्ताव गलत और भ्रामक संदर्भ पर आधारित: सीओसीओएमआई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रेटी (सीओसीओएमआई) ने कहा कि यूरोपीय संसद में 13 जुलाई को मणिपुर हिंसा को लेकर पारित प्रस्ताव गलत और भ्रामक संदर्भ पर आधारित है।