विदेश की खबरें | सुलावेसी द्वीप के पास इंडोनेशियाई नौका पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 33 बचाये गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
प्राधिकारियों ने बताया कि नौका में सवार 33 अन्य लोग बच गए।
बुटोन तलाश एवं बचाव अभियान के प्रमुख मोहम्मद अराफाह ने बताया कि नौका दक्षिणपूर्व सुलावेसी प्रांत में बुटोन सेंट्रल रीजेंसी के लांतो गांव से लागिली गांव जा रही थी।
लकड़ी की नौका में 20 लोगों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन उसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
खोज और बचाव दल को 15 शव मिले और छह लोगों को बचाया गया, लेकिन बाद में नौका में सवार सभी लोगों का पता चलने के बाद बचाव अभियान रोक दिया गया।
अराफाह ने एक बयान में कहा, ‘‘जीवित बचे 27 लोगों का पहले पता नहीं चला था, क्योंकि वे सीधे घर चल गए थे।’’ उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में रबड़ की तीन नौकाओं, मछलियां पकड़ने वाली दो नौकाओं और छह गोताखोरों को तैनात किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)