जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 81.83 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में तेज उछाल से निवेशकों की धारणा मजबूत होने का असर रुपये पर देखने को मिला और भारतीय मुद्रा सोमवार को डॉलर के मुकाबले 15 पैसे बढ़कर 81.83 (अस्थायी) पर बंद हुई।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में तेज उछाल से निवेशकों की धारणा मजबूत होने का असर रुपये पर देखने को मिला और भारतीय मुद्रा सोमवार को डॉलर के मुकाबले 15 पैसे बढ़कर 81.83 (अस्थायी) पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82 पर खुला और दिन के कारोबार में इसने 81.82 का निचला तथा 82.04 का ऊपरी स्तर देखा।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.98 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में तेज उछाल से रुपये को मजबूती मिली।

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 12.74 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 609.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख और मजबूत अमेरिकी डॉलर ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।

चौधरी ने कहा कि यूरोप और ब्रिटेन के निराशाजनक पीएमआई आंकड़ों के बीच अमेरिकी डॉलर में तेजी आई, जिससे रुपये पर दबाव बना।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत बढ़कर 101.26 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.74 प्रतिशत बढ़कर 81.67 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

चौधरी ने आगे कहा कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति और वैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर बढ़ती चिंताओं से रुपये पर असर पड़ सकता है।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि निकट अवधि में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.50 से 82.40 के बीच कारोबार करेगा।

घरेलू शेयर बाजारों की बात करें तो 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 299.48 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 66,384.78 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.65 अंक या 0.37 प्रतिशत गिरकर 19,672.35 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,998.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\