एजेंसी न्यूज
ताजा खबरें | अगस्त 2019 से जून 2023 तक जम्मू कश्मीर से न्यायालयों में 2165 बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाएं दाखिल
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि अगस्त 2019 से जून 2023 तक जम्मू कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र से जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में 2,165 बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाएं दाखिल की गई हैं।
खेल की खबरें | कोरिया के खिलाफ ड्रॉ मुकाबले से टीम ने सभी को चौंका दिया: पाकिस्तान के मुख्य कोच
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के मुख्य कोच मोहम्मद सकलैन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी युवा टीम ने यहां एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) के अपने दूसरे मैच में गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 1-1 से बराबरी पर रोककर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
जरुरी जानकारी | गेहूं की कीमतों पर काबू के लिए आयात शुल्क, अन्य विकल्पों पर विचार कर रही है सरकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गेहूं की कीमतों में बढ़ोतरी पर काबू के लिए सरकार आयात शुल्क में कटौती सहित सभी अन्य विकल्पों पर विचार कर रही है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस और द्रमुक पर साधा निशाना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कर्नाटक को कावेरी नदी के हिस्से का पानी छोड़ने की सलाह देने का अनुरोध किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर निशाना साधते हुए कहा कि ये ‘‘जोकर’’ अपनी समस्याओं का समाधान खुद नहीं कर सकते, लेकिन चाहते हैं कि मतदाता सोचें कि वे उनका समाधान कर सकते हैं।
देश की खबरें | कर्नाटक के राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, ‘शौचालय वीडियो प्रकरण’ की एसआईटी जांच की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तटीय जिलों के भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से भेंट की और उनसे राज्य सरकार को उडुपी में एक पैरामेडिकल कॉलेज के ‘शौचालय में वीडियो शूट’ करने के मामले की एसआईटी जांच का आदेश देने का अनुरोध किया।
जरुरी जानकारी | एनसीएलटी ने गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर को हलफनामा देने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने नकदी संकट से परिचालन बंद कर चुकी एयरलाइन गो फर्स्ट के कर्ज समाधान पेशेवर को हालिया घटनाक्रम के बारे में हलफनामा पेश करने का शुक्रवार को निर्देश दिया।
देश की खबरें | भीलवाड़ा में दुष्कर्म व हत्या के मामले में चार आरोपी लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसके शरीर को कोयला बनाने वाली भट्टी में डालने के मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने जालंधर के पूर्व पुलिस आयुक्त से पूछताछ की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार और कदाचार के एक कथित मामले में शुक्रवार को जालंधर के पूर्व पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल से पूछताछ की।
देश की खबरें | केरल विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की आस्था के बारे में कुछ नहीं कहा: के.के.शैलजा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भगवान गणेश के बारे में केरल विधानसभा अध्यक्ष ए.एन. शमसीर की कथित टिप्पणी पर जारी विवाद के बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेता के.के. शैलजा ने शुक्रवार को उनका बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों की आस्था के खिलाफ कुछ नहीं कहा है तथा समाज में लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है।
देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के अनोखे वनों एवं मैंग्रोव पर खतरे की अकसर चर्चा नहीं होती: संरक्षणवादी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तीस वर्षीय वन्यजीव छायाकार श्रीकांत मन्नेरपुरी का कहना है कि वह संयोग से इस पेशे में आ गए। तटीय काकीनाडा में उनका विद्यालय ओलिव रिडले कछुओं के प्रजनन परियोजना स्थलों के पास था। एक दिन वह जिज्ञासावश ऐसे ही एक स्थान पर पहुंच गए और तब उन्हें पता चला कि वह संरक्षणवादी बनना चाहते हैं।
खेल की खबरें | याराजी ने 100 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार के साथ कांस्य जीता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टार एथलीट ज्योति याराजी ने शुक्रवार को यहां विश्व विश्वविद्यालय खेलों के 100 मीटर बाधा दौड़ में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर कांस्य पदक हासिल किया।
देश की खबरें | राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेठी के लोगों ने कहा कि आज देश में मोहब्बत की जीत हुई है और नफरत की हार।
विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र ने युगांडा में अपना मानवाधिकार कार्यालय बंद किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. युगांडा में गैर-न्यायिक हत्याओं सहित मानवाधिकारों के उल्लंघन और कुछ समलैंगिक कृत्यों के लिए मौत की सजा का प्रावधान करने वाले नए कानून पर चिंता के बीच संयुक्त राष्ट्र का मानवाधिकार कार्यालय बंद हो रहा है।
देश की खबरें | बीज, उर्वरक, कीटनाशकों में मिलावट के लिए सजा बढ़ाने वाला विधेयक महाराष्ट्र विधानसभा में पेश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को मिलावटी, गैर-मानक या गलत ब्रांड वाले बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के निर्माण तथा बिक्री के साथ-साथ इन वस्तुओं की कालाबाजारी को लेकर कड़ी सजा के प्रावधान से जुड़े संशोधन विधेयक को विधानसभा में पेश किया।
देश की खबरें | कांग्रेस ने ईस्ट इंडिया कंपनी की भ्रष्ट विरासत को आगे बढ़ाया है : कुमारस्वामी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की कांग्रेस नीत सरकार में भ्रष्टाचार की गहरी पैठ होने का आरोप लगाते हुए जदएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि एक मंत्री ने अपने विभाग के ठेकेदारों से ‘‘कुछ तय प्रतिशत’’ मांगे हैं जबकि बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अधिकारियों से ‘‘दिल्ली भेजने के लिए’’ 250 करोड़ रुपये जुटाने को कहा गया है।
देश की खबरें | राहुल या उनके प्रतिनिधि को दोषसिद्धि पर रोक के आदेश की प्रति लोस सचिवालय को दिखानी होगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली के लिए उन्हें या उनके प्रतिनिधि को लोकसभा सचिवालय को उच्चतम न्यायालय के उस आदेश की एक प्रति दिखानी होगी जिसमें उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी गयी है।
विदेश की खबरें | यूक्रेन का दावा : उसके ड्रोन ने रूसी बंदरगाह में नौसेना के पोत को निशाना बनाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नोवोरोसिस्क पर हमला पिछले 18 महीने से जारी युद्ध में पहला मौका है जब रूस के किसी वाणिज्यिक बंदरगाह को निशाना बनाया गया है। यह शहर काला सागर तट पर रूस का एक प्रमुख बंदरगाह है और वहां नौसेना का अड्डा, पोत निर्माण यार्ड तथा एक तेल टर्मिनल भी है। रूसी निर्यात के लिहाज से यह एक प्रमुख बंदरगाह है।
जरुरी जानकारी | चीन को पछ़ाड़कर भारत दुनिया का कारखाना बनने के काफी करीब : आनंद महिंद्रा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया के कारखाने के रूप में चीन की जगह ले सकता है और इसके लिये उसे एक ‘छलांग’ भर लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की महत्वाकांक्षाओं पर संदेह और कोविड के बाद आपूर्ति श्रृंखला बाधित होना भी देश के पक्ष में गया है।
देश की खबरें | संसद भले ही उन्हें राहत दे दे, लेकिन राहुल पर खतरा बना हुआ है: भाजपा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि संसद ‘अभी कुछ हद तक कुछ कर सकती है’ लेकिन कांग्रेस नेता पर अब भी खतरा बना हुआ है, क्योंकि उनके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मानहानि के मामले लंबित हैं।
देश की खबरें | शराब के पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां की पीट-पीट कर हत्या की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को शराब के पैसे नहीं देने पर एक युवक ने अपनी मां की लात-घूंसे मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।