देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस और द्रमुक पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कर्नाटक को कावेरी नदी के हिस्से का पानी छोड़ने की सलाह देने का अनुरोध किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर निशाना साधते हुए कहा कि ये ‘‘जोकर’’ अपनी समस्याओं का समाधान खुद नहीं कर सकते, लेकिन चाहते हैं कि मतदाता सोचें कि वे उनका समाधान कर सकते हैं।

नयी दिल्ली, चार अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कर्नाटक को कावेरी नदी के हिस्से का पानी छोड़ने की सलाह देने का अनुरोध किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर निशाना साधते हुए कहा कि ये ‘‘जोकर’’ अपनी समस्याओं का समाधान खुद नहीं कर सकते, लेकिन चाहते हैं कि मतदाता सोचें कि वे उनका समाधान कर सकते हैं।

कांग्रेस और द्रमुक दोनों सहयोगी हैं तथा विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा हैं।

चंद्रशेखर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दो वंशवादी दल कांग्रेस और द्रमुक जो सिर्फ इसलिए साथ आते हैं क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नफरत करते हैं और अपने वंशवाद की रक्षा करना चाहते हैं। ये जोकर चाहते हैं कि मतदाता सोचें कि वे लोगों की समस्याओं को हल कर सकते हैं जबकि वे अपनी समस्याओं को हल नहीं कर सकते।’’

स्टालिन ने शुक्रवार को मोदी से आग्रह किया कि वह कर्नाटक को सलाह दें कि वह तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तत्काल छोड़े और 28.8 हजार मिलियन क्यूबिक फुट (टीएमसी फुट) की कमी को दूर करे।

स्टालिन ने मोदी को लिखे पत्र में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने मासिक कार्यक्रम के अनुसार अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित बिलीगुंडुलु में कर्नाटक द्वारा तमिलनाडु को दिए जाने वाले पानी का हिस्सा तय किया है, लेकिन कर्नाटक आदेश का अक्षरश: सम्मान नहीं कर रहा है और न ही कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) के निर्देशों का पालन कर रहा है।

चालू 2023-2024 जल वर्ष में, कर्नाटक ने केवल 11.6 टीएमसी फुट पानी छोड़ा है, जबकि एक जून से 31 जुलाई, 2023 तक बिलीगुंडुलु में 40.4 टीएमसी फुट पानी बकाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\