एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | झारखंड: झामुमो व आजसू की उम्मीदवारों ने डुमरी उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बेबी देवी ने ‘इंडिया’ गठबंधन और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी की यशोदा देवी ने राजग उम्मीदवार के तौर पर बृहस्पतिवार को डुमरी विधासनभा उपचुनाव के लिए अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। इस सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव होना है।
देश की खबरें | बच्चे की 'कस्टडी' पर फैसला लेते वक्त यह भी ध्यान में रखें कि किसके साथ वह ज्यादा सहज : उच्च न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने एक बच्ची को अंतरिम अभिरक्षा में उसकी मां को सौंपने के पारिवारिक अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि इस पर निर्णय लेते वक्त यह ध्यान रखने की जरूरत है कि वह किसके साथ ज्यादा सहज है।
देश की खबरें | महाराष्ट्र: युवक ने 12 वर्षीय लड़की की चाकू घोंपकर हत्या की, आत्महत्या का प्रयास किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 20 वर्षीय एक युवक ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के कारण 12 वर्षीय लड़की की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और कीटाणुनाशक पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | छत्तीसगढ़: इनामी नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में इनामी नक्सली दंपति ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी और बताया कि दोनों के सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।
खेल की खबरें | भारतीय एयर पिस्टल टीम ने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष दस मीटर एयर पिस्टल टीम ने आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में बृहस्पतिवार को कांस्य पदक जीता ।
जरुरी जानकारी | देश के जीडीपी में 2026 तक डिजिटल अर्थव्यवस्था का योगदान 20 प्रतिशत होगा : चंद्रशेखर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2026 तक देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में डिजिटल अर्थव्यवस्था का योगदान 20 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है।
देश की खबरें | गहलोत ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नयी दिल्ली स्थित नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय (एनएमएमएल) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) सोसायटी किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा और इस कदम को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया।
देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने कोलकाता में नौसेना के युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ का जलावतरण किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को यहां हुगली नदी के तट पर ‘गार्डन रीच शिपबिल्डर्स इंजीनियर्स लिमिटेड’ (जीआरएसई) केंद्र में भारतीय नौसेना के ‘प्रोजेक्ट 17 अल्फा’ के तहत निर्मित छठे नौसैन्य युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ का जलावतरण किया।
विदेश की खबरें | मनुष्यों के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है भीषण गर्मी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), 17 अगस्त (360 इंफो) गर्मी हर साल हजारों लोगों को चुपचाप निगल रही है और यह दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है।
देश की खबरें | भावना ने कहा, आवेदन में गड़बड़ी के कारण रहने का स्थान संबंधी नियम का उल्लंघन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पैदल चाल की भारतीय खिलाड़ी भावना जाट ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की रहने के स्थान संबंधी नियमों को पूरा करने में विफलता के लिए गुरुवार को मोबाइल एप्लिकेशन में गड़बड़ी को जिम्मेदार ठहराया। इसी ऐप के माध्यम से उन्हें आवेदन भरना था और बाद में उनका फोन भी खो गया।
खेल की खबरें | विश्व कप से पहले तीन वनडे खेलने बांग्लादेश जायेगी न्यूजीलैंड टीम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड टीम दस साल में पहली बार बांग्लादेश का दौरा करके सितंबर और नवंबर में वनडे और टेस्ट श्रृंखला खेलेगी ।
जरुरी जानकारी | गुरुग्राम में महंगे अपार्टमेंट में घरों का औसत किराया पहली छमाही में 28 प्रतिशत बढ़ा : रिपोर्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में महंगे अपार्टमेंट में घरों का औसत किराया 2023 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़ गया है। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी सैविल्स इंडिया ने कहा कि यह वृद्धि भारी मांग, सीमित आपूर्ति के कारण हुई है।
देश की खबरें | सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद नक्सलियों का शिविर नष्ट किया, विस्फोटक बरामद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद एक नक्सली शिविर को ध्वस्त किया तथा वहां से विस्फोटक बरामद किए। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | भाजपा ने चुनाव प्रबंधन व घोषणा पत्र समिति बनाई, राजे का नाम नहीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को यहां दो महत्वपूर्ण समितियों, चुनाव प्रबंधन समिति व संकल्प (घोषणा) पत्र समिति के गठन की घोषणा की। इन दोनों ही समितियों में पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे का नाम शामिल नहीं है।
देश की खबरें | ‘प्रयास’ योजना : स्कूली छात्रों को मिलेगा अनुसंधान एवं खोज का अवसर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिक्षा मंत्रालय स्कूली छात्रों को वैज्ञानिक पद्धति और प्रयोगों से परिचित कराकर उन्हें अनुसंधान एवं खोज का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रोमोशन ऑफ रिसर्च एटीट्यूड इन यंग एंड एस्पाइयरिंग स्टूडेंट (प्रयास) योजना शुरू करने जा रहा है।
विदेश की खबरें | बहुमूल्य ऐतिहासिक वस्तुओं की चोरी के बाद ब्रिटिश म्यूजियम ने कर्मचारी को हटाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लंदन में पर्यटकों के आकर्षण के प्रमुख केंद्रों में से एक ‘ब्रिटिश म्यूजियम’ ने एक भंडार कक्ष से कई बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के बाद एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है और कानूनी कार्रवाई करने का भी फैसला किया है।
विदेश की खबरें | युद्ध में अपनी आंखें गंवा चुके यूक्रेनी सैनिकों को फिर से जीना सिखा रहा है एक पुनर्वास केंद्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. काला चश्मा पहने और हाथों में सफेद छड़ी लिये अब्दुलिन ने फुटपाथ पर एक वर्ष से भी अधिक समय के बाद कदम रखा है। सैर के दौरान वह एटीएम से पैसे निकालकर आ रही एक महिला के रास्ते में आने के बाद वह थोड़ा घबरा गए, लेकिन महिला एक प्यारी सी मुस्कान के साथ शालीनता से उनके रास्ते से हट जाती है।
विदेश की खबरें | नागोर्नो काराबाख के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की बैठक में भिड़े आर्मेनिया और अजरबैजान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नागोर्नो काराबाख में कम से कम 120,000 लोग रहते हैं। सुरक्षा परिषद से आपात बैठक का अनुरोध आर्मेनिया ने किया था और आरोप लगाया था कि अजरबैजान ने लाचिन गलियारे को अवरूद्ध कर दिया है जिससे वहां के लोग खाद्यान्न, दवाइयों तथा बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। लाचिन गलियारा आर्मेनिया को नागोर्नो काराबाख से जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है।
देश की खबरें | राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो’ किया, प्रधानमंत्री ‘भारत तोड़ो’ कर रहे हैं: खरगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा नहीं करने को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो’ का काम किया तो प्रधानमंत्री मोदी ‘भारत तोड़ो’ का काम कर रहे हैं।
देश की खबरें | प्रणोदन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हुआ चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को कहा कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल और प्रणोदन मॉड्यूल सफलतापूर्वक अलग हो गए हैं।