देश की खबरें | छत्तीसगढ़: इनामी नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में इनामी नक्सली दंपति ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी और बताया कि दोनों के सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।

सुकमा, 17 अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में इनामी नक्सली दंपति ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी और बताया कि दोनों के सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों के सामने महिला नक्सली सोमे और उसके पति नंदा ने आत्मसमर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि नक्सली सोमे जगरगुंडा में सक्रिय ‘लोकल ऑपरेशन स्क्वॉड’ (एलओएस) की सदस्य रही तथा नंदा कोंटा में सक्रिय एलओएस का सदस्य था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान ‘नयी सुबह, नयी शुरुआत’ से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि इन दोनों के खिलाफ जिले में कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\