एजेंसी न्यूज
खेल की खबरें | विश्व कप सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान के सामने असंभव चुनौती
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड की गुरूवार को यहां श्रीलंका पर 160 गेंद रहते पांच विकेट की जीत के बाद पाकिस्तान विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए असंभव स्थिति में पहुंच गया है।
देश की खबरें | पार्सल परिवहन में ‘बड़े पैमाने पर घूसखोरी’ के लिए सीबीआई ने रेल अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई में यार्ड और पार्सल विभाग में तैनात रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किये। अधिकारियों पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर पार्सल लेने और मूल्यवान पार्सल वैन की तैनाती की सुविधा देने के लिये बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी में लिप्त रहने का आरोप है ।
देश की खबरें | दिल्ली में पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना गाड़ी चलाने पर एक दिन में 1,300 से अधिक लोगों पर जुर्माना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के ऊंचे स्तर के बीच, दिल्ली यातायात पुलिस ने बिना पीयूसी प्रमाणपत्र के वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ एक दिन में 1,300 से अधिक चालान जारी किये। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
देश की खबरें | एशियाड स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट अनु रानी ट्रेनिंग के लिए जर्मनी रवाना होंगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियाई खेलों में भारत की पहली महिला भाला फेंक स्वर्ण पदक विजेता अनु रानी विदेशी कोच वर्नर डेनियल्स से ट्रेनिंग लेने के लिए जर्मनी रवाना होंगी जबकि खेल मंत्रालय की मिशन ओलंपिक इकाई से मंजूरी मिलने के बाद टीम स्पर्धा के रजत पदक विजेता तीरंदाज धीरज बोमादेवरा ट्रेनिंग के लिए कोरिया रवाना होंगे।
खेल की खबरें | भारत को रोकने के लिए बोल्ट की योजना: मेजबान टीम के आक्रामक रुख का फायदा उठाओ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मौजूदा समीकरण भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में विश्व कप सेमीफाइनल की ओर इशारा कर रहे हैं और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि रोहित शर्मा की टीम के आक्रामक रवैये से उनकी टीम को मेजबान टीम को हराने का मौका मिल सकता है।
देश की खबरें | जमानत याचिका लंबित रहने पर अग्रिम जमानत याचिका दायर करना अनुचित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक निर्णय में कहा है कि नियमित जमानत याचिका लंबित रहने के दौरान अग्रिम जमानत याचिका दायर करना, इस अदालत की प्रक्रिया का दुरुपयोग है जिसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।
देश की खबरें | समिति ने मोइत्रा को दोषी ठहराने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे का हवाला दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा की आचार समिति ने व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के साथ अपने ‘लॉग-इन क्रेडेंशियल’ साझा करने के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा को दोषी ठहराने के लिए अन्य राष्ट्रों की साइबर एजेंसियों एवं प्रतिनिधियों (स्टेट एक्टर्स) तथा गैर-सरकारी संगठनों एवं कंपनियों से जुड़े साइबर अपराधियों (नन-स्टेट एक्टर्स) से भारत के समक्ष खतरों का हवाला दिया है। साथ ही कहा है कि वह (हीरानंदानी) दुबई के अधिकृत निवासी हैं और उनके करीबी रिश्तेदार विदेशी नागरिक हैं।
देश की खबरें | उत्तराखंड गठन के 23 वें साल में देश का सबसे सख्त नकल और धर्मांतरण कानून लागू हुआ:धामी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपने गठन के 23 वें साल में प्रदेश ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण कानून को लागू होते हुए देखा है । राज्य के 23 वें स्थापना दिवस पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हमारा प्रदेश आज 23 वर्ष का हो गया है। इस 23वें साल में उत्तराखण्ड ने देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून को लागू होते हुए देखा है।’’
विदेश की खबरें | इजराइल आम नागरिकों की निकासी के लिए प्रतिदिन चार घंटे के लिए हमले रोकने को सहमत : अमेरिका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन प्रशासन ने कहा कि अमेरिका ने गाजा में आम नागरिकों की एक बार फिर सुरक्षित निकासी के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।
देश की खबरें | राजस्थान में आतंकियों से सहानुभूति रखने वाली कांग्रेस सरकार: मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (डेटलाइन बदलते हुए)
देश की खबरें | भारत ने भेजी भूकंप प्रभावित नेपाल के लिए राहत सामग्री की तीसरी खेप
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने बृहस्पतिवार को नेपाल में भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए दवाओं और अन्य राहत सामग्री की तीसरी खेप भेजी।
खेल की खबरें | श्रीलंका के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए अनिंतर बल्लेबाजी जिम्मेदार : कोच सिल्वरवुड
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने गुरूवार को यहां न्यूजीलैंड से मिली पांच विकेट हार के बाद विश्व कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के लिए बल्लेबाजी में अनिरंतरता को जिम्मेदार ठहराया।
खेल की खबरें | कैच टपकाने वाले मुजीब से मैक्सवेल को कोई सहानुभूति नहीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है जिन्होंने यहां विश्व कप मुकाबले में नाबाद 201 रन की उनकी बेजोड़ पारी की शुरुआत में उनका कैच टपकाया था।
देश की खबरें | शिकायत उजागर करने पर ट्रेन ड्राइवर ने दी आत्महत्या की धमकी, रेलवे ने भेजा मानसिक अस्पताल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अतीत में अपनी सेवाओं के लिए प्रशंसा अर्जित करने वाले एक अनुभवी ट्रेन ड्राइवर को एक मानसिक अस्पताल में नौ दिन बिताने पड़े और अपनी मानसिक फिटनेस साबित करने के लिए एक विशेष जांच करानी पड़ी, क्योंकि उसने अपनी शिकायतें उजागर करने के लिए आत्महत्या करने की धमकी दी थी।
जरुरी जानकारी | एनबीएफसी क्षेत्र में कदम पिडिलाइट से जुड़े लोगों के लिये मददगार होगा: प्रबंध निदेशक भरत पुरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फेविकोल, डा. फिक्सइट जैसे उत्पाद बनाने वाली पिडिलाइट गैर-बैंकिग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के क्षेत्र में दस्तक दे रही है। इस बारे में पिडिलाइट के प्रबंध निदेशक भरत पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी अपने परिवेश से संबंधित लोगों को छोटी राशि के खुदरा कर्ज देने तक सीमित रहेगी।
खेल की खबरें | अगर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचा तो भारत से खेलना चुनौतीपूर्ण होगा : केन विलियमसन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने गुरूवार को कहा कि अगर उनकी टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में भाग्यशाली रहती है तो मेजबान भारत के खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण होगा।
देश की खबरें | अयोध्या में पहली बार हुई मंत्रिमंडल की बैठक : 14 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या में बृहस्पतिवार को पहली बार हुई उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के गठन और ड्रोन नीति, मंदिर संग्रहालय के निर्माण और विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से करने समेत कुल 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
देश की खबरें | चरमपंथी तत्वों को जगह नहीं देने को लेकर विदेशी सरकारों पर दबाव बनाना जारी रखेंगे: विदेश मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया के यात्रियों को खालिस्तानी समर्थक एक प्रतिबंधित समूह द्वारा दी गई धमकी की पृष्ठभूमि में, भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ऐसे चरमपंथी तत्वों को जगह न देने के लिए विदेशी सरकारों पर दबाव डालना जारी रखेगा।
देश की खबरें | उपराज्यपाल ने सरकारी धन के 'दुरुपयोग' को लेकर डीसीपीसीआर के खिलाफ विशेष ऑडिट का आदेश दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराज्यपाल (एलजी) वी के सक्सेना ने दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीआरसी) के खिलाफ जांच शुरू करने के महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और आयोग द्वारा सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की विशेष ऑडिट का आदेश दिया है। राजनिवास के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में शीर्ष पर रहा महाराष्ट्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र ने गुरुवार को यहां अंतिम दिन योगासन में तीन और निशानेबाजी में एक और स्वर्ण पदक जीतकर 1994 के बाद पहली बार राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।