देश की खबरें | एशियाड स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट अनु रानी ट्रेनिंग के लिए जर्मनी रवाना होंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियाई खेलों में भारत की पहली महिला भाला फेंक स्वर्ण पदक विजेता अनु रानी विदेशी कोच वर्नर डेनियल्स से ट्रेनिंग लेने के लिए जर्मनी रवाना होंगी जबकि खेल मंत्रालय की मिशन ओलंपिक इकाई से मंजूरी मिलने के बाद टीम स्पर्धा के रजत पदक विजेता तीरंदाज धीरज बोमादेवरा ट्रेनिंग के लिए कोरिया रवाना होंगे।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर एशियाई खेलों में भारत की पहली महिला भाला फेंक स्वर्ण पदक विजेता अनु रानी विदेशी कोच वर्नर डेनियल्स से ट्रेनिंग लेने के लिए जर्मनी रवाना होंगी जबकि खेल मंत्रालय की मिशन ओलंपिक इकाई से मंजूरी मिलने के बाद टीम स्पर्धा के रजत पदक विजेता तीरंदाज धीरज बोमादेवरा ट्रेनिंग के लिए कोरिया रवाना होंगे।

बोमादेवरा इस महीने के अंत में अपने कोच सोनम शेरिंग भूटिया के साथ किम आर्चरी स्कूल के लिए रवाना होंगे।

भारत के ग्रीको रोमन पहलवान सुनील कुमार के हंगरी के बुडापेस्ट में 68 दिन की ट्रेनिंग का प्रस्ताव भी मंजूर हो गया है। वह अगले साल पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर के लिए तैयारी के लिए वहां ट्रेनिंग करेंगे।

जूडोका विजय कुमार यादव, तूलिका मान, यश घंगास, अस्मिता डे, श्रद्धा चोपाडे और हिमांशी टोकस अपने कोच यशपाल सोलंकी के साथ तोक्यों में ट्रेनिंग और टूर्नामेंट के लिए जापान रवाना होंगे।

मिशन ओलंपिक इकाई ने बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय के ओलंपिक तक वित्तीय सहायता के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

एक अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी के श्रीकांत के चाइना मास्टर्स के लिए स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग ट्रेनर वरूण कुमार के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी