देश की खबरें | दिल्ली में पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना गाड़ी चलाने पर एक दिन में 1,300 से अधिक लोगों पर जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के ऊंचे स्तर के बीच, दिल्ली यातायात पुलिस ने बिना पीयूसी प्रमाणपत्र के वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ एक दिन में 1,300 से अधिक चालान जारी किये। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के ऊंचे स्तर के बीच, दिल्ली यातायात पुलिस ने बिना पीयूसी प्रमाणपत्र के वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ एक दिन में 1,300 से अधिक चालान जारी किये। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

शहर की वायु गुणवत्ता रविवार को ‘अति गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गयी, जिसके बाद केंद्र की प्रदूषण नियंत्रण योजना क्रमिक प्रतिक्रिया कार्ययोजना (जीआरएपी) का चौथा चरण दिल्ली में लागू किया गया।

इस चरण के तहत, सभी प्रकार के निर्माण कार्य और प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में पुराने डीजल या पेट्रोल वाहनों और गैर-आवश्यक सामग्री ले जाने वाले ट्रकों को चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20,000 रुपये का जुर्माना लगता है।

पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र के बिना चलने वाले वाहनों पर बुधवार (8 नवंबर) को 1,314 चालान जारी किए गए।

गलत तरीके से पार्किंग करने पर कुल 1,179 चालान और 1,045 नोटिस जारी किए गए जबकि 425 वाहनों को यातायात विभाग की क्रेन द्वारा उठाया गया।

यातायात और ‘नो-एंट्री’ नियम के उल्लंघन को लेकर चालकों के खिलाफ क्रमशः 130 और 839 चालान जारी किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी