खेल की खबरें | श्रीलंका के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए अनिंतर बल्लेबाजी जिम्मेदार : कोच सिल्वरवुड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने गुरूवार को यहां न्यूजीलैंड से मिली पांच विकेट हार के बाद विश्व कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के लिए बल्लेबाजी में अनिरंतरता को जिम्मेदार ठहराया।

बेंगलुरु, नौ नवंबर मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने गुरूवार को यहां न्यूजीलैंड से मिली पांच विकेट हार के बाद विश्व कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के लिए बल्लेबाजी में अनिरंतरता को जिम्मेदार ठहराया।

श्रीलंका की नौ लीग चरण मैच में यह सातवीं हार थी जिससे वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर खिसक गयी। शीर्ष आठ टीम 2025 में चैम्पिंयस ट्राफी के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी।

सिल्वरवुड ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के लिए अनिरंतर बल्लेबाजी ही कारण है। यह कहना उचित होगा। हम पिछले कुछ मैच देखेंगे कि हम मौके चूक गये। ऐसे भी मैच रहे जिसमें अगर हमें मौके मिले होते तो यह काफी अलग दिख सकता था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन तथ्य यही है कि हम अनिरंतर रहे और हम लंबे समय से इसी में सुधार पर काम रहे थे और हमें इसी पर काम जारी रखने की जरूरत है। ’’

सिल्वरवुड ने कहा कि बल्लेबाजों को और निरंतर होने की जरूरत थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम वापस जायेंगे और देखेंगे कि इस टूर्नामेंट में क्या हुआ तो यह बल्लेबाजी ही होगी जिस पर हमें ध्यान देना होगा। ’’

सिल्वरवुड ने कहा, ‘‘हमें अच्छे विकेट पर बोर्ड पर रन जुटाना शुरू करने की जरूरत है ताकि अन्य टीमों पर दबाव बना सकें। ’’

इंग्लैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने यह भी कहा कि खराब क्षेत्ररक्षण ने उन्हें पूरे टूर्नामेंट में निराश किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह निराशाजनक है क्योंकि मेरा मतलब है कि हमने टूर्नामेंट के दौरान कुछ ऐसे कैच छोड़े जिनका हमें काफी नुकसान हुआ। हम इस पर भी लगातार काम कर रहे हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी