देश की खबरें | उपराज्यपाल ने सरकारी धन के 'दुरुपयोग' को लेकर डीसीपीसीआर के खिलाफ विशेष ऑडिट का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराज्यपाल (एलजी) वी के सक्सेना ने दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीआरसी) के खिलाफ जांच शुरू करने के महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और आयोग द्वारा सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की विशेष ऑडिट का आदेश दिया है। राजनिवास के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर उपराज्यपाल (एलजी) वी के सक्सेना ने दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीआरसी) के खिलाफ जांच शुरू करने के महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और आयोग द्वारा सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की विशेष ऑडिट का आदेश दिया है। राजनिवास के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सक्सेना ने यह भी निर्देश दिया कि जांच और विशेष ऑडिट पूरा होने से पहले डीसीपीसीआर के कोष मांगने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाए।

राज निवास के एक अधिकारी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने देखा कि हाल के वर्षों में डीसीपीसीआर अधिक पैसे की मांग कर रहा है।

अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए क्रमशः संशोधित अनुमान और बजट अनुमान के वास्ते डीसीपीसीआर के लिए बजट आवंटन की प्रक्रिया के दौरान, डब्ल्यूसीडी विभाग ने देखा कि हाल के वर्षों में डीसीपीसीआर ने अधिक धन की मांग की है जो 2017-18 में महज दो करोड़ रुपये से चालू वित्त वर्ष में 15.20 करोड़ रुपये हो गई है।

उन्होंने कहा कि यह भी पाया गया कि डीसीपीसीआर अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर की गतिविधियों में शामिल है।

दिल्ली सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी