एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | राकांपा ने 2014 में संप्रग सरकार से समर्थन वापस नहीं लिया होता तो मराठों को कोटा मिल गया होता : पृथ्वीराज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया कि अगर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले उनके नेतृत्व वाली संप्रग सरकार से समर्थन वापस नहीं लिया होता तो मराठा समुदाय को पक्का आरक्षण मिल गया होता।
देश की खबरें | फर्जी टीआरपी मामला वापस लेने के लिए अदालत पहुंची मुंबई पुलिस, अर्नब गोस्वामी हैं आरोपी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को एक स्थानीय अदालत में आवेदन दायर करके कथित फर्जी टीआरपी मामले को वापस लेने का अनुरोध किया है, जिसमें टीवी चैनल के पत्रकार अर्नब गोस्वामी को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है।
विदेश की खबरें | उत्तराखंड सुरंग बचाव अभियान को वैश्विक मीडिया ने मशीन पर मानव श्रम की जीत बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन तक फंसे रहने के बाद 41 मज़दूरों को बाहर निकालने के अभियान की वैश्विक मीडिया ने सराहना की है और इसका सीधा प्रसारण किया।
देश की खबरें | राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राजनीतिक नेताओं ने सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने के अभियान की सराहना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग में लगभग 17 दिन तक फंसे रहे 41 श्रमिकों को बचाने के सफल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह हर किसी के लिए एक भावुक क्षण है।
देश की खबरें | गुजरात: पूर्व आईएएस अधिकारी सरकारी अनुदान में घोटाला मामले में गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात कैडर के एक पूर्व आईएएस अधिकारी को दाहोद जिले में एक घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें ठगों ने ‘‘सिंचाई-संबंधित परियोजनाएं’’ लागू करने के लिए फर्जी कार्यालयों के माध्यम से कथित रूप से 18.59 करोड़ रुपये का सरकारी अनुदान हासिल कर लिया था। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।
देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू 29 नवंबर से महाराष्ट्र का चार दिवसीय दौरा करेंगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | केनरा बैंक को अपनी अनुषंगी इकाई का हिस्सा बेचने की आरबीआई से मंजूरी मिली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक को अपनी अनुषंगी केनबैंक फैक्टर्स लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मंजूरी मिल गई है।
देश की खबरें | कई शीर्ष न्यायाधीश 'कानूनी सहायता अधिकार' जल्द शुरू होने पर सहमत: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने मंगलवार को कहा कि कई देशों के शीर्ष न्यायाधीश इस बात पर सहमत हैं कि कानूनी सहायता का अधिकार ‘जल्द से जल्द’ शुरू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सहायता किसी आरोपी की गिरफ्तारी से पहले ही शुरू कर दी जानी चाहिए।
Rat-Hole Miners' Talent: रैट होल के जरिए सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाया गया, यहां जानें इसके बारे में पूरा डिटेल्स
Bhasha'रैट होल माइनिंग' तकनीक अवैध हो सकती है, लेकिन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने से उसमें फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए जारी बचाव अभियान में ‘रैट-होल’ खनिकों की प्रतिभा और अनुभव का इस्तेमाल किया गया। यह बात राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक सदस्य ने मंगलवार को कही।
विदेश की खबरें | नाटो प्रमुख पद की दौड़ में शामिल करिन्स ने कहा- रूस को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण की जरूरत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नाटो, वाशिंगटन में जुलाई में होने वाले अपने अगले शिखर सम्मेलन में नए महासचिव के नाम की घोषणा कर सकता है। नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री जेन्स स्टोल्टेनबर्ग 2014 से नाटो के शीर्ष पद पर बने हुए हैं।
IND vs AUS 3rd T20I 2023 Live Inning Updates: रूतुराज गायकवाड़ के नाबाद शतक से भारत ने बनाया विशाल स्कोर, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए बनाने होंगे 223 रन
Bhashaरूतुराज गायकवाड़ के 57 गेंद में नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मंगलवार को तीन विकेट पर 222 रन बनाये.
देश की खबरें | राजस्थान चुनाव: पुलिस ने 436 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, शराब व नशीले पदार्थ की जब्ती की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस ने राज्य में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान 436 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, शराब और नशीले पदार्थ की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती की। इसका इस्तेमाल संभवत: मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जाना था। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।
देश की खबरें | भाजपा ने बिहार के सरकारी स्कूलों में हिंदू त्योहारों पर ‘‘छुट्टियों में कटौती’’ का आरोप लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की नीतीश कुमार सरकार को आने वाले साल में सरकारी स्कूलों के लिए प्रस्तावित ‘‘हिंदू छुट्टियों’’ में कथित कटौती को लेकर मंगलवार को विपक्ष की भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।
देश की खबरें | शीर्ष अदालत ने केंद्र से पूछा : क्या आपके पास कोई अन्य आईएएस अधिकारी नहीं है?
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया कि वह 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को सेवा-विस्तार देना चाहती है, हालांकि शीर्ष अदालत ने जानना चाहा कि वह (केंद्र) किस शक्ति के तहत ऐसा कर सकता है।
देश की खबरें | रेलवे बोर्ड ने रेलवे सुरक्षा आयोग में रिक्त पदों को भरने के लिए तीन आयुक्तों की नियुक्ति की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे बोर्ड ने रेलवे सुरक्षा आयोग में रिक्त पदों को भरने के लिए तीन नए सुरक्षा आयुक्तों (सीआरएस) की नियुक्ति की हैं।
देश की खबरें | झारखंड में ईएसएल संयंत्र के आसपास धारा 144 लागू, एक दिन पहले हुई थी हिंसा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बोकारो प्रशासन ने उस स्थान के पांच किलोमीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है जहां सोमवार को ग्रामीणों एवं पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | दिल्ली के उप-राज्यपाल का रेरा से आदेश पर दोबारा विचार करने का आग्रह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप-राज्यपाल वी के सक्सेना ने प्रदेश की रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) से अपने आदेश की फिर से समीक्षा करने का आग्रह किया है। इस आदेश के लागू होने के बाद शहर में संपत्तियों का पंजीकरण रुक गया है। एलजी कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | मिशन सिलक्यारा सफल, सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिक सकुशल बाहर निकाले गए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में पिछले 16 दिन से फंसे सभी 41 श्रमिकों को मंगलवार को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
खेल की खबरें | रोहन-अश्विनी की जोड़ी सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन के दूसरे दौर में पहुंची
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी अश्विनी पोनप्पा और उनके जोड़ीदार रोहन कपूर ने मंगलवार को यहां सैयद मोदी इंडिया अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुरुआती दिन मिश्रित युगल में दूसरे दौर में प्रवेश किया।
देश की खबरें | विशेषाधिकार हनन मामले में राज्यसभा की समिति के समक्ष पेश हुए राघव चड्ढा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा मंगलवार को राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश हुए और इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से की गई उन टिप्पणियों पर अपना पक्ष रखा, जिसके लिए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत की गई है।