विदेश की खबरें | नाटो प्रमुख पद की दौड़ में शामिल करिन्स ने कहा- रूस को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण की जरूरत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नाटो, वाशिंगटन में जुलाई में होने वाले अपने अगले शिखर सम्मेलन में नए महासचिव के नाम की घोषणा कर सकता है। नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री जेन्स स्टोल्टेनबर्ग 2014 से नाटो के शीर्ष पद पर बने हुए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नाटो, वाशिंगटन में जुलाई में होने वाले अपने अगले शिखर सम्मेलन में नए महासचिव के नाम की घोषणा कर सकता है। नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री जेन्स स्टोल्टेनबर्ग 2014 से नाटो के शीर्ष पद पर बने हुए हैं।

यूक्रेन में युद्ध के दौरान चार बार उनका कार्यकाल बढ़ाया गया।

करिन्स ने नाटो मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया, ''हमारे संगठन में 32 देश होने वाले हैं। किसी भी विषय पर 32 देशों को एक साथ रखना एक बड़ी चुनौती है और हमें सर्वसम्मति बनाने वाले एक ऐसी व्यक्ति की जरूरत है, जो सभी सहयोगियों के साथ काम कर सके और सभी को एक ही दिशा में आगे बढ़ा सके।''

रूस, नाटो का एक पुराना प्रतिद्वंद्वी बना हुआ है और मास्को के प्रति संगठन के दृष्टिकोण को प्रबंधित करना एक बड़ी परीक्षा है।

करिन्स ने कहा, ''अगले महासचिव को नाटो की भविष्य की भूमिका, संगठन का विस्तार किस तरह से होगा, रूस को नियंत्रित करने के लिए संगठन कैसे काम करेगा इन सब पर एक स्पष्ट दृष्टिकोण रखना होगा।''

उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि रूस को वास्तविक खतरा स्वीकारते हुए घबराएं नहीं और उसे रोकने के लिए मिलकर काम करें।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा किया जा सकता है और हम शांत रहकर बहुत दृढ़ तरीके से ऐसा कर सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू