खेल की खबरें | रोहन-अश्विनी की जोड़ी सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन के दूसरे दौर में पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी अश्विनी पोनप्पा और उनके जोड़ीदार रोहन कपूर ने मंगलवार को यहां सैयद मोदी इंडिया अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुरुआती दिन मिश्रित युगल में दूसरे दौर में प्रवेश किया।

लखनऊ, 28 नवंबर अनुभवी अश्विनी पोनप्पा और उनके जोड़ीदार रोहन कपूर ने मंगलवार को यहां सैयद मोदी इंडिया अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुरुआती दिन मिश्रित युगल में दूसरे दौर में प्रवेश किया।

भारतीय जोड़ी ने पेंग सून चान और यी सी चीह की मलेशिया की जोड़ी की चुनौती को सीधे गेमों में 21-12, 21-18 से खत्म किया।

बी सुमित कुमार रेड्डी और सिक्की रेड्डी की मिश्रित जोड़ी ने भी सफलता का स्वाद चखा। इस युगल ने ताइवान के ह्वान-यी वू और चू युन की जोड़ी को 21-14, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में जगह पक्की की।

इस बीच वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगन की जोड़ी मिश्रित युगल क्वालीफायर में ताइवान के चिएन-वेई चियांग और मेंग चेन वू से हार गयी।

पुरुष एकल वर्ग के क्वालीफायर में चिराग सेन ने 21-7, 12-21, 21-17 से रवि की कड़ी चुनौती को समाप्त कर मुख्य दौर में प्रवेश किया।

सेन मुख्य दौर में ध्रुव रावत के साथ जोड़ी बनाकर पुरुष युगल में विमलराज अन्नादुराई और नवीन प्रशांत ईश्वरमूर्ति को 22-24, 21-13, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू