जरुरी जानकारी | केनरा बैंक को अपनी अनुषंगी इकाई का हिस्सा बेचने की आरबीआई से मंजूरी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक को अपनी अनुषंगी केनबैंक फैक्टर्स लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मंजूरी मिल गई है।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक को अपनी अनुषंगी केनबैंक फैक्टर्स लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मंजूरी मिल गई है।

बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी गई एक सूचना में कहा कि उसकी गैर-सूचीबद्ध इकाई केनबैंक फैक्टर्स लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचने के लिए उसे आरबीआई से स्वीकृति मिल गई है। फिलहाल उसके पास 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

केनरा बैंक ने कहा कि वह हिस्सेदारी बिक्री से संबंधित प्रक्रिया का आकलन कर रहा है।

इसके साथ ही बैंक ने कहा कि एक अन्य अनुषंगी केनबैंक कंप्यूटर सर्विसेज लिमिटेड (सीसीएसएल) में उसके पास 69.14 प्रतिशत हिस्सेदारी है और वह अन्य शेयरधारकों बैंक ऑफ बड़ौदा और डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड से उनका हिस्सा खरीदने की योजना बना रहा है।

केनरा बैंक अपने क्रेडिट कार्ड एवं अन्य डिजिटल उत्पाद पोर्टफोलियो को सीसीएसएल को सौंपने की संभावनाएं भी तलाश रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू