देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू 29 नवंबर से महाराष्ट्र का चार दिवसीय दौरा करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति 29 नवंबर से दो दिसंबर तक महाराष्ट्र का दौरा करेंगी।

एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति मंगलवार को ‘स्कूली शिक्षा प्रणाली में योग का एकीकरण-विचार को व्यक्त करना’ थीम पर आयोजित किए जाने वाले एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी, जिसे कैवल्यधाम द्वारा अपने शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत लोनावाला में आयोजित किया जा रहा है। उसी शाम, वह खडकवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में राष्ट्रपति रात्रिभोज में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति 30 नवंबर को खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें पाठ्यक्रम की ‘पासिंग आउट परेड’ की समीक्षा करेंगी। वह आगामी 5वीं बटालियन की एक इमारत की आधारशिला भी रखेंगी।

बयान में कहा गया एक दिसंबर को पुणे में मुर्मू सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति डिजिटल तरीके से ‘कम्प्यूटेशनल मेडिसिन’ के लिए सशस्त्र बल केंद्र ‘प्रजना’ का भी उद्घाटन करेंगी। उसी दिन नागपुर में मुर्मू सरकारी मेडिकल कॉलेज, नागपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह का उद्घाटन करेंगी।

बयान में कहा गया कि मुर्मू दो दिसंबर को नागपुर में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के 111वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू