एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | हत्या के लिए क्रमिक रूप से दो उम्रकैद की सजा दी जा सकती है या नहीं, न्यायालय करेगा विचार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय बृहस्पतिवार को इस मसले पर विचार करने के लिए राजी हो गया कि हत्या के अपराध के लिए दो बार दोषी ठहराए गए किसी एक व्यक्ति को क्रमिक रूप से दो उम्रकैद की सजा दी जा सकती है या नहीं।
देश की खबरें | देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में प्रधानमंत्री मोदी का कोई विकल्प नहीं : अर्जुन मुंडा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने केंद्र की राजग सरकार की पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है।
देश की खबरें | हमारा वाणिज्य दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा : अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई पर विदेश मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की ओर से लॉस एंजिलिस में अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के मद्देनजर भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि सैन फ्रांसिस्को स्थित उसका वाणिज्य दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।
देश की खबरें | भारत ने बांग्लादेश में टैगोर के पैतृक घर में तोड़फोड़ की ‘‘घृणित घटना की कड़ी निंदा’’ की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवींद्रनाथ टैगोर के बांग्लादेश स्थित पैतृक घर पर भीड़ द्वारा की गई तोड़फोड़ की बृहस्पतिवार को कड़ी निंदा की और इस हिंसक हमले को कवि की स्मृति एवं उनके समावेशी दर्शन का अपमान बताया।
विदेश की खबरें | अहमदाबाद विमान दुर्घटना : अमेरिकी एजेंसी की टीम जांच में सहायता के लिए भारत आएगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नागरिक विमानन दुर्घटनाओं की जांच करने वाली अमेरिका की सरकारी एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जांच में सहायता के लिए अमेरिकी जांचकर्ताओं की एक टीम भारत भेजेगी।
जरुरी जानकारी | ईपीएफओ ने तीन दिन में करीब 50 प्रतिशत दावों को निपटाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ ने चालू वित्त वर्ष में अब तक दावा करने के तीन दिन के ही भीतर लगभग 50 प्रतिशत दावों का निपटारा किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | विमान दुर्घटना के पीड़ितों की शिनाख्त के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा: अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद शहर में बृहस्पतिवार को एअर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए परीक्षण किया जाएगा। गुजरात स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | भाजपा से जुड़े विश्वविद्यालय सदस्य ने वेदन के गाने को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर सवाल उठाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े कालीकट विश्वविद्यालय सिंडिकेट के एक सदस्य ने मलयाली रैपर वेदन के गाने को विश्वविद्यालय के मलयालम डिग्री पाठ्यक्रम में शामिल करने के फैसले की बृहस्पतिवार को आलोचना की और कुलपति डॉ. पी रवींद्रन से इसे रद्द करने का आग्रह किया।
देश की खबरें | फिल्म जगत की हस्तियां ने गुजरात विमान दुर्घटना पर गहरा शोक जताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेताओं अक्षय कुमार एवं विक्की कौशल, अभिनेत्री आलिया भट्ट और फिल्म निर्माता करण जौहर समेत सिने जगत की कई हस्तियों ने बृहस्पतिवार को एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त किया और उसमें सवार सभी लोगों की कुशलता की कामना की।
जरुरी जानकारी | टॉरेंट ग्रीन एनर्जी ने सेकी से हासिल की 300 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टॉरेंट पावर की पूर्ण अनुषंगी कंपनी टॉरेंट ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लि. 300 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना के लिए प्रतिस्पर्धी बोली के तहत सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है। इससे कंपनी के हरित ऊर्जा क्षेत्र को गति मिलेगी।
देश की खबरें | बांग्लादेश में टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़ भारत की सभ्यतागत विरासत पर हमला: भाजपा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर में तोड़फोड़ की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को पड़ोसी देश की अंतरिम सरकार की निंदा की और इस घटना को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक व सभ्यतागत विरासत पर हमला करार दिया।
देश की खबरें | तथ्यों को सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं: ब्रिटिश उच्चायोग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार को लंदन के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ घंटे उपरांत भारत स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा कि वह तथ्यों का तत्काल पता लगाने और सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
देश की खबरें | हृदय विदारक है अहमदाबाद विमान हादसा: मुख्यमंत्री यादव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर बृहस्पतिवार को गहरा दुःख व्यक्त किया।
देश की खबरें | सीतारमण के खिलाफ सोमनाथ भारती की पत्नी की मानहानि याचिका पर 26 जून को सुनवाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि शिकायत की सुनवाई के लिए 26 जून की तारीख तय की है।
खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट पर 32 रन, कुल बढ़त 106 रन हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान कैट कमिंस के छह विकेट की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 138 रन पर ढेर करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को यहां दूसरी पारी में चाय तक दो विकेट 32 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 106 रन तक पहुंचाई।
जरुरी जानकारी | विमान दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये देगा टाटा समूह: चेयरमैन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि देगा।
देश की खबरें | त्रिपुरा: प्रेम त्रिकोण में मारे गए व्यक्ति के माता-पिता ने हत्यारों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में प्रेम त्रिकोण के कारण मारे गए एक युवक के माता-पिता ने अपने बेटे की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दिए जाने की बृहस्पतिवार को मांग की।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं से मुलाकात की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं से मुलाकात कर उन्हें पार्टी के सिद्धांतों और विचारधाराओं के अनुरूप आचरण करने की सलाह दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | राजस्थान के 10 लोग भी सवार थे हादसे का शिकार हुए विमान में: अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को हादसे का शिकार हुए विमान में राजस्थान के कम से कम 10 लोग भी सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | कर्नाटक मंत्रिमंडल ने राज्य में नए सिरे से जाति आधारित सर्वेक्षण कराने का फैसला किया : सिद्धरमैया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से नया सामाजिक-शैक्षणिक सर्वेक्षण कराने का फैसला किया जिसे राज्य में बोलचाल की भाषा में ‘जातिगत गणना’ कहा जाता है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने यह जानकारी दी।