त्योहार

Father’s Day 2026 Wishes: फादर्स डे पर इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए अपने प्यारे पापा को दें शुभकामनाएं

इसमें कोई दो राय नहीं है कि बच्चों के जीवन में पिता का काफी महत्व होता है, इसलिए पिता के त्याग, समर्पण और उनके निस्वार्थ प्रेम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए हर साल जून के तीसरे रविवार को यह खास दिन समर्पित होता है. इस अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपने पापा को फादर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Father’s Day 2026 Wishes: फादर्स डे पर इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए अपने प्यारे पापा को दें शुभकामनाएं
फादर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

Father’s Day 2026 Wishes in Hindi:  बच्चों के जीवन में माता-पिता के प्यार, त्याग और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान जताने के लिए यूं तो हर दिन खास होता है, लेकिन कुछ दिन बेहद विशेष होते हैं. जिस तरह मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मदर्स डे (Mother's Day) मनाया जाता है, ठीक उसी तरह पिता (Father) के निस्वार्थ प्रेम और योगदान को सराहने के लिए हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को 'फादर्स डे' (Father's Day) मनाया जाता है. इस साल यह खास दिन 21 जून 2026 को पड़ रहा है. पिता परिवार की उस मजबूत ढाल की तरह होते हैं, जो बच्चों के सुख-चैन और बेहतर भविष्य के लिए अपनी खुशियों को दांव पर लगाकर दिन-रात मेहनत करते हैं.

इसमें कोई दो राय नहीं है कि बच्चों के जीवन में पिता का काफी महत्व होता है, इसलिए पिता के त्याग, समर्पण और उनके निस्वार्थ प्रेम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए हर साल जून के तीसरे रविवार को यह खास दिन समर्पित होता है. इस अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपने पापा को फादर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- मुझे रख दिया छांव में,
खुद जलते रहे धूप में,
मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता,
अपने पिता के रूप में.
फादर्स डे की शुभकामनाएं

फादर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

2- पापा, आप मेरी चट्टान,
मेरे हीरो और मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं.
आपने हमारे परिवार के लिए जो भी त्याग किया है,
उसके लिए मैं आभारी हूं.
फादर्स डे की शुभकामनाएं

फादर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

3- अगर मैं रास्ता भटक जाऊं,
तो मुझे फिर से राह दिखाना,
आपकी जरूरत मुझे,
हर पल हर कदम पर होगी.
फादर्स डे की शुभकामनाएं

फादर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

4- पिता के बिना जिंदगी वीरान है,
सफर तन्हा और राह सुनसान है,
वही मेरी जमीं वही आसमान हैं,
वही खुदा वही मेरे भगवान हैं.
फादर्स डे की शुभकामनाएं

फादर्स डे 2026 (Photo Credits: File Image)

5- चुपके से 1 दिन रख आऊं,
सभी खुशियां उनके सिरहाने में,
जिन्होंने एक अरसा बिता दिया,
मुझे बेहतर इंसान बनाने में.
फादर्स डे की शुभकामनाएं

कैसे हुई फादर्स डे मनाने की शुरुआत?

फादर्स डे के इतिहास की जड़ें अमेरिका से जुड़ी हैं. इस दिवस को आधिकारिक रूप से मनाने का श्रेय वाशिंगटन के स्पोकेन शहर की रहने वाली सोनोरा स्मार्ट डॉड (Sonora Smart Dodd) को जाता है. सोनोरा की मां के निधन के बाद उनके पिता विलियम स्मार्ट ने अकेले ही सोनोरा और उनके पांच भाई-बहनों की परवरिश की थी.

पिता के इसी कठिन संघर्ष और समर्पण को देखकर सोनोरा के मन में ख्याल आया कि मदर्स डे की तरह पिताओं के सम्मान में भी एक दिन होना चाहिए. उन्होंने इसके लिए न केवल याचिका दायर की, बल्कि समाज में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी थी आधिकारिक मंजूरी

सोनोरा के प्रयासों के बाद पहली बार 19 जून 1910 को वाशिंगटन में आधिकारिक रूप से फादर्स डे मनाया गया. इसके महत्व को देखते हुए साल 1966 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने हर साल जून के तीसरे रविवार को 'फादर्स डे' के रूप में मनाने का ऐलान किया. तब से लेकर आज तक यह परंपरा पूरी दुनिया में निभाई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2026 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).