देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं से मुलाकात कर उन्हें पार्टी के सिद्धांतों और विचारधाराओं के अनुरूप आचरण करने की सलाह दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं से मुलाकात कर उन्हें पार्टी के सिद्धांतों और विचारधाराओं के अनुरूप आचरण करने की सलाह दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ताओं के साथ बातचीत के दौरान भाजपा संगठन में एक नेता के रूप में अपने लंबे अनुभव और मीडिया के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए उन्हें सुझाव दिए।

सूत्रों के अनुसार मोदी ने भाजपा प्रवक्ताओं को अपने आचरण में संयमित और विनम्र बने रहने तथा प्रासंगिक मुद्दों पर अच्छी जानकारी रखने की सलाह दी।

मोदी समय-समय पर पार्टी के संगठनात्मक नेताओं से बातचीत करते हैं और उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करते हैं।

भाजपा ने हालांकि बैठक के विवरण पर कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह पार्टी की आंतरिक बैठक थी तथा उन्होंने इस संबंध में कोई और टिप्पणी नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now