एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस संकट के चलते शीर्ष तेल उत्पादक ‘ऐतिहासिक’ कटौती को तैयार

Bhasha

सऊदी अरब की अगुवाई वाले ओपेक देशों और रूस की अगुवाई वाले अन्य तेल उत्पादक देशों के बीच रविवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उत्पादन में कटौती के लिए एक समझौता हुआ। इससे पहले शुक्रवार को मैक्सिको के रुख के चलते यह समझौता नहीं हो पाया था।

Coronavirus: कर्नाटक में कोरोना वायरस के 15 नये मामले सामने आये, कुल मामलों की संख्या 247 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया, ‘‘इस महामारी के 15 नये मामले कल शाम से आज दोपहर तक सामने आये हैं. राज्य में आज तक कोरोना वायरस के 247 मामलों की पुष्टि हुई है. इनमें से छह लोगों की मौत हो चुकी है और 59 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है.’’

महाराष्ट्र के मंत्री अनिल देशमुख ने कहा: तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लापता 58 लोगों सें 40 का पता चला

Bhasha

मंत्री ने कहा कि इस इस्लामिक संगठन के बाकी 18 सदस्य अब भी लापता हैं तथा उन्हें ढूढ़ने की कोशिश की जा रही है.

ओडिशा में अभी तक कोविड-19 के 13 मरीज हुए संक्रमण मुक्त : अधिकारी

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कालाहांडी जिला निवासी व्यक्ति का कटक के अश्विनी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेन्द्र आव्हाड ने खुद को किया पृथक

Bhasha

सूत्रों ने बताया कि मंत्री हाल ही में एक पुलिस अधिकारी से मिले थे, जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

इस साल नवंबर-दिसंबर में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

Bhasha

भारत ने पिछली बार पुरुष एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन मुंबई में 1980 में किया था जबकि महिला चैंपियनशिप की मेजबानी 2003 में हिसार में की थी। पिछले साल से टूर्नामेंट में पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबलों का आयोजन एक साथ होने लगा।

भारतीय अनुभवों पर किताब लिख रहे हैं हाकी कोच सोर्ड मारिन

Bhasha

नीदरलैंड के इस 45 वर्षीय कोच ने स्वीकार किया कि इस मुश्किल घड़ी में पत्नी और बच्चों से दूर रहना मुश्किल है। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है।

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बैसाखी सहित अन्य पर्वों की शुभकामनायें

Bhasha

उल्लेखनीय है कि फसल के पक कर तैयार होने के जश्न से जुड़े ये त्यौहार देश के विभिन्न भागों में अलग अलग नाम से मनाये जाते हैं। विभिन्न राज्यों में ये पर्व सोमवार और मंगलवार को मनाये जायेंगे।

न्यायालय ने मप्र की कमलनाथ सरकार को शक्ति परीक्षण का निर्देश देने के राज्यपाल का आदेश सही ठहराया

Bhasha

न्यायालय ने कहा कि अगर राज्यपाल को पहली नजर में यह लगता है कि सरकार बहुमत खो चुकी है तो उन्हें सदन में शक्ति परीक्षण का निर्देश देने का अधिकार है।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 334 नए मामले, मृतक संख्या 93

Bhasha

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि 1,095 लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं लेकिन 44 लोगों की हालत नाजुक है।

गौतम गंभीर की भविष्यवाणी- अगर ऐसा हुआ तो धोनी की वापसी मुश्किल

Bhasha

धोनी पिछली बार भारत की ओर से पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में खेले थे.

दिग्गज मोटरस्पोर्ट ड्राइवर स्टर्लिंग मोस का निधन

Bhasha

माना जाता है कि विश्व खिताब जीतने में नाकाम रहने वाले वह महानतम मोटर रेसिंग ड्राइवर थे।

युद्ध ग्रस्त सीरिया में वायरस का खतरा, दमिश्क सरकार ने सीमाएं की बंद

Bhasha

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप ने दुनिया भर में 18 लाख लोगों को संक्रमित किया है और करीब 1,12,000 लोगों की जान ले ली है. सीरिया में वायरस को फैलने से रोकने के प्रयासों के तहत दमिश्क सरकार ने सीमाएं बंद कर दी हैं, प्रांतों के बीच आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है और स्कूल एवं रेस्तरां बंद कर दिए हैं.

छोटी दुकानों को खोलने की इजाजत दी जाए, दिहाड़ी आमदनी की हो क्षतिपूर्ति: एफआरएआई

Bhasha

एफआरएआई के मुताबिक वह देश भर के 34 खुदरा संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें बेहद छोटे से लेकर मझोले आकार के दुकानदार शामिल हैं।

अकेलेपन के इस समय में लोगों को उम्मीद देगी ‘हाफ फुल’: नसीरुद्दीन शाह

Bhasha

इस फिल्म का निर्देशन करण कवल ने किया है और इसमें विक्रम मैस्सी ने भी अभिनय किया है।

देश में अब तक 308 लोग कोरोना वायरस के शिकार, संक्रमितों की संख्या 9,152 पर पहुंची

Bhasha

देश में कोरोना वारयस वैश्विक महामारी के कारण 35 और लोगों की मौत होने के बाद इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 308 हो गई और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,152 हो गई. संक्रमण के इन मामलों में 72 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

ऑनलाइन लूडो खेलकर एक-दूसरे से जुड़ी हैं भारतीय महिला क्रिकेटर- सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना

Bhasha

स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सोमवार को खुलासा किया कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी कोविड-19 महामारी के कारण लाकडाउन के बीच आनलाइन लूडो खेलकर एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत में 25 मार्च से लाकडाउन घोषित किया गया है.

पाकिस्तान में कोरोना वायरय के 334 नए मामले, मृतक संख्या 93

Bhasha

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि 1,095 लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं लेकिन 44 लोगों की हालत नाजुक है।

कोरोना वायरस: न्यूयॉर्क शहर में चीन, ब्रिटेन से अधिक हुए संक्रमण के मामले

Bhasha

न्यूयॉर्क शहर की सरकार के आंकड़ों के अनुसार रविवार को कम से कम 5,695 नए मामले सामने आने के बाद शहर में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,04,410 से अधिक हो गई है और 27,676 लोग अस्पतालों में भर्ती है। शहर में कोरोना वायरस के कारण 6,898 लोगों की मौत हो चुकी है।

वधावन परिवार की महाबलेश्वर यात्रा: शिवसेना का देवेंद्र फडणवीस पर हमला, कहा- IPS अमिताभ गुप्ता को पूर्व मुख्यमंत्री ने ही किया था नियुक्त

Bhasha

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में बिना कोई नाम लिए कहा गया कि अब यह साफ है कि आईपीएस अधिकारी अमिताभ गुप्ता के फैसले के पीछे कौन है और किसके निर्देशों पर वह महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार को “संकट” में डाल सकते थे.

Categories