ओडिशा में अभी तक कोविड-19 के 13 मरीज हुए संक्रमण मुक्त : अधिकारी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कालाहांडी जिला निवासी व्यक्ति का कटक के अश्विनी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

जमात

भुवनेश्वर, 13 अप्रैल ओडिशा में कोविड-19 से संक्रमित एक और मरीज सोमवार को स्वस्थ हो गया और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित होने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कालाहांडी जिला निवासी व्यक्ति का कटक के अश्विनी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 54 मामले सामने आए हैं जबकि 72 वर्षीय एक मरीज की इस संक्रमण के कारण भुवनेश्वर में मौत हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कटक के अश्विनी कोविड अस्पताल में भर्ती कालाहांडी का एक मरीज स्वस्थ हो गया है और वह जांच में कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाया गया है। हम उसे शुभकामनाएं देते हैं।’’

संक्रमित होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए मरीजों में से भुवनेश्वर के सात, भद्रक के दो और कटक, जाजपुर, पुरी और कालाहांडी का एक-एक मरीज शामिल है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग निदेशक शालिनी पंडित ने बताया कि राज्य में 80 प्रतिशत संक्रमित लोगों में इसके लक्षण नहीं दिख रहे हैं और इनमें से कई को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि ब्रह्मपुर में ‘एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ में कोरोना वायरस की रविवार को जांच आरंभ कर दी गई। इसके अलावा भुवनेश्वर के आरएमआरसी, एम्स, आईएलस और कटक के ‘एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ में भी यह सुविधा उपलब्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड