पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 334 नए मामले, मृतक संख्या 93

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि 1,095 लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं लेकिन 44 लोगों की हालत नाजुक है।

इस्लामाबाद, 13 अप्रैल पाकिस्तान में घातक कोरोना वायरस के 334 नए मामले सामने आने के बाद देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 5,374 हो गई। वहीं इससे संक्रमित सात लोगों के जान गंवाने के बाद मृतक संख्या 93 हो गई है ।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि 1,095 लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं लेकिन 44 लोगों की हालत नाजुक है।

उसने बताया कि पिछले 24 घंटे में 334 नए मामले सामने आने के बाद वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को 5,374 हो गई। वहीं इस दौरान सात लोगों की जान चली गई, जिससे पाकिस्तान में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 93 हो गई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 2,594, सिंध में 1,411 , ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में 744, बलूचिस्तान में 230, गिलगित-बाल्टिस्तान में 224, इस्लामाबाद में 131 और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कोरोना वायरस के 40 मामले हैं।

आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 65,114 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 3,233 जांच पिछले 24 घंटे में की गई।

पाकिस्तान में तीन से अधिक सप्ताह से जारी लॉकडाउन के बावजूद नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। लॉकडाउन यहां मंगलवार को खत्म हो रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान राष्ट्रीय लॉकडाउन को बढ़ाने ना बढ़ाने का निर्णय करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक भी कर रहे हैं।

इसके बढ़ने की अधिक आशंका है।

स्वास्थ्य मामलों के सलाहकार जफर मिर्जा ने रविवार को कहा था कि लॉकडाउन खत्म करने से मामलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

अमेरिका के ‘जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय’ के आकंड़ों के अनुसार विश्व में कोविड-19 के करीब 18 लाख मामले हैं और इससे 1,14,185 लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया में संक्रमण के सबसे अधिक 5,56,044 मामले अमेरिका में हैं, जहां 20,000 से अधिक लोगों की जान गई है।

निहारिका नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड