एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पुराने मित्र बौंठियाल से बात की

Bhasha

बौठियाल को यह फोन सुबह 08बजकर 26 मिनट पर आया जब वह पौडी गढवाल जिले के दुगडडा ब्लॉक में स्थित अपने गांव एता में अपने गेहूं के खेतों की तरफ घूमने गए थे ।

विश्व पुस्तक दिवस पर ऑडियो पुस्तक विमोचन, डिजिटल सत्रों के आयोजन की योजना

Bhasha

हार्पर कॉलिन्स इंडिया अपने लेखकों के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव कार्यक्रम करेगा और दिन भर की गतिविधियों में भोजन, संगीत, यात्रा, कविता सहित विभिन्न विषयों पर लाइव सत्र आयोजित किए जाएंगे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कोविड-19 जांच हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 10,000 पार

Bhasha

मीडिया की एक खबर के अनुसार शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल के चिकित्सकों की एक टीम ने जांच के लिए प्रधानमंत्री से नमूने लिये। जांच रिपोर्ट बुधवार को ही आने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री योगी ने कोविड-19 से निपटने के लिए सम्मिलित प्रयासों पर बल दिया

Bhasha

उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है और सामाजिक दूरी बनाकर रखने पर पूरा बल दिया जा रहा है।

अलीगढ़ में पुलिस दल पर पथराव : एक पुलिसकर्मी घायल

Bhasha

पुलिस दल सुबह कुछ समय की छूट के बाद लॉकडाउन को लागू कराने गया था । जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि पुलिस दल ने दो सब्जी विक्रेताओं के बीच झगड़े में हस्तक्षेप किया था लेकिन सब्जी विक्रेताओं ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया।

कोरोना वायरस के साये में रमजान के स्वागत को तैयार मुसलमान

Bhasha

भारत में 24 अप्रैल से रजमान का महीना शुरू होने की संभावना है। इस पवित्र महीने में मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा (उपवास) रखते हैं।

भारत में रात साढ़े नौ बजे तक कोविड-19 से जुड़े भाषा के आंकड़े

Bhasha

कोविड-19 : भारत ने 23 टन दवाइयां नेपाल को भेजीं

Bhasha

प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने ‘उदारतापूर्वक मदद’ के लिये अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है।

कोविड-19 से निपटने के लिए सब एक होकर लड़ें :धार्मिक नेताओं की अपील

Bhasha

धर्म गुरुओं ने धर्म के नाम पर अवैज्ञानिक मान्यताओं और तरीकों के प्रचार की निंदा की।

ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के भारत के प्रयासों की सराहना की

Bhasha

ओ फैरेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय को संबोधित करते हुए कहा कि महामारी का प्रबंधन करने में भारत सबसे सफल विकासशील देशों में से एक हो सकता है।

स्वास्थ्य कर्मियों के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करें राज्य सरकारें, जारी किया अध्यादेश : स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न करने वालों को सख्त संदेश देते हुये इस अध्यादेश को मंजूरी दी है। इसमें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा और उनके उत्पीड़न को संज्ञेय एवं गैर जमानती अपराध बनाया गया है। अध्यादेश में इस जुर्म के लिये अधिकतम सात साल कैद और पांच लाख रुपये के जुर्माने की सजा का प्रावधान किया गया है ।

कोविड-19 जांच दल पर पथराव, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक एवं स्वास्थ्यकर्मी घायल

Bhasha

इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 32 नये मामले सामने आये, राज्य में सक्रिय मामले हुए 300

Bhasha

उन्होंने कहा कि वैसे मंगलवार शाम से मृतक संख्या 15 ही बनी हुई है और छह मरीजों को स्वस्थ हो जाने पर अस्पताल से छुट्टी भी दी गयी है।

ट्रम्प ने अमेरिकी कामगारों की रक्षा के लिए अगले 60 दिनों तक नसे ग्रीन कार्ड जारी करने पर रोक लगाई

Bhasha

ट्रम्प के इस कदम से हजारों भारतीय-अमेरिकी प्रभावित होंगे जो अमेरिका में स्थायी निवास के लिए प्रयास कर रहे हैं।

दिल्ली हिंसा: पुलिस ने निलंबित आप पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया

Bhasha

इस मामले अन्य आरोपियों का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील अकरम खान ने बताया कि पुलिस ने पूर्व कांग्रेस पार्षद इशरत जहां और कार्यकर्ता खालिद सैफी को भी गिरफ्तार किया है।

एमसीएक्स ने अप्रैल कच्चा तेल वायदा भाव शून्य से नीचे -2,884 रुपये प्रति बैरल पर निपटाया

Bhasha

एक्सचेंज ने नियामकीय सूचना में कहा है कि उसने सोमवार को समाप्त अनुबंध के लिये हुये सौदों का निपटान कर लिया है। जिससे पैसा लेना था लिया गया और जिन्हें भुगतान करना था वह किया जा चुका है। इसके साथ ही 242.32 करोड़ रुपये क्लियरिंग सदस्यों के पास जमा करा दिये गये हैं।

गुजरात : गाड़ी रोकने पर कांग्रेस विधायक ने ट्रैफिक जवान से किया दुर्व्यवहार

Bhasha

संबंधित जवान ट्रैफिक ब्रिगेड (टीआरबी) का है। टीआरबी के जवानों को पुलिस विभाग द्वारा सड़क परिवहन और यातायात नियंत्रण में मदद करने के लिए एक निश्चित वेतन पर नियुक्त जाता है।

कोविड-19: मरने वालों की संख्या 652 हुई, संक्रमण के मामले 20 हजार से ज्यादा

Bhasha

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत के 49 और संक्रमण के 1486 नये मामले सामने आये हैं। देश में कोविड-19 के 15,859 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, 3,959 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया। मंत्रालय का दावा है कि अब तक संक्रमित हुये मरीजों में 19 प्रतिशत से अधिक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गये हैं। संक्रमण के कुल मामलों में से 77 लोग विदेशी हैं।

दिल्ली वक्फ बोर्ड ने रमज़ान में मुसलमानों से मस्जिद के बजाय घर में ही इबादत करने को कहा

Bhasha

अधिकारी ने बताया कि बोर्ड के सीईओ एसएम अली ने शहर की सभी मस्जिदों, खासकर, उसके तहत आने वाली मस्जिदों के लिए परामर्श जारी किया है।

अमरनाथ यात्रा पर अनिश्चितताः एसएएसबी ने पहले यात्रा रद्द होने की बात कही, फिर बयान वापस लिया

Bhasha

हालांकि इस संबंध में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है जिससे 42 दिन चलने वाली यात्रा को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। यह यात्रा 23 जून से दो मार्गों अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बाल्टाल से शुरू होनी थी।

Categories