एजेंसी न्यूज

शाही इमाम ने रमजान के दौरान मुसलमानों से घरों में ही इबादत करने की अपील की

Bhasha

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने एक वीडियो संदेश में लोगों से कहा कि अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और रमजान के दौरान घरों में रहकर ही इबादत करें।

अलेम्बिक फार्मा का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 81 प्रतिशत बढ़कर 225 करोड़ रुपये

Bhasha

कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उसकी बिक्री अच्छी रहने से लाभ में उछाल आया है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसे 124 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

पंजाब में फंसे अरूणाचल के विद्यार्थियों का सहयोग करने के लिए खांडू ने दिया मोहाली प्रशासन को धन्यवाद

Bhasha

खांडू ने ट्वीट किया, ‘‘मोहाली में अरूणाचल प्रदेश के विद्यार्थियों की मदद करने के लिए मैं सासनगर के उपायुक्त आईएएस अधिकारी श्री गिरीश दयलान और वहां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्री कुलदीप चहल को धन्यवाद देता हूं।’’

दिल्ली मंडी में तिलहनों की आवक घटने से कीमतों में सुधार

Bhasha

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में सुधार का रुख था। दिल्ली की नजफगढ़ की मंडी में लगने वाला भाव कम होने से तिलहन उत्पादक किसानों की तरफ से सरसों और दूसरे तिलहनों की आवक कम हुई है। सूत्रों ने बताया कि नजफगढ़ मंडी में हाल के दिनों में सरसों की लगभग 2,000 बोरी की आवक के मुकाबले बृहस्पतिवार को आवक मात्र 500 से 700 बोरी की हुई। उन्होंने कहा कि लागत नहीं निकलती देख किसान अभी माल बेचने को तैयार नहीं हैं और भाव में सुधार आने का इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली के सुधार गृह से 11 किशोर फरार

Bhasha

पुलिस ने बताया कि सभी की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच है। ये सभी बुधवार शाम दिल्ली गेट के पास एक सुधार गृह से फरार हो गए ।

लॉकडाउन के 30 दिनों में कोरोना संक्रमण की दर रही स्थिर: सरकार

Bhasha

उच्च न्यायालय ने जमानत के लिए 60 हजार रुपये जमा करने की अदालती शर्त खारिज की

Bhasha

एक कथित मामले में जमानत के लिए 60 हजार रुपये का शुल्क जमा करने की

जींद में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Bhasha

पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोरोना वायरस: त्रिपुरा में मास्क नहीं पहनने वालों को सब्जी बेचने से मना किया विक्रेताओं ने

Bhasha

सब्जियों के थोक बाजार महाराजगंज बाजार में प्रवेश द्वार पर ही एक तख्ती टांग दी गई है, जिसपर लिखा है कि बिना मास्क पहने आए लोगों को सामान नहीं दिया जाएगा।

अमरिंदर ने सोनिया से कहा, पंजाब ने कोरोना वायरस से हुई मौतों की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया

Bhasha

सिंह ने कहा कि राज्य में उच्च मृत्यु दर को समझने और रोकने के लिए विस्तृत जांचका आदेश दिया गया है।

कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार पर प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया

Bhasha

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और विपक्ष की नेता इंदिरा ह्रदयेश ने यहां जारी एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘ऐसे समय में जब राज्य सरकार को हर वर्ग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक कदम उठाने चाहिए, वह पूरी तरह लकवाग्रस्त दिखायी दे रही है। हर मामले में लोगों को सरकार से कार्रवाई कराने के लिये उत्तराखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है।’’

पाकिस्तान को मुद्राकोष से 1.39 अरब डॉलर का आपात कर्ज

Bhasha

यह 1.39 अरब डॉलर का कर्ज 6 अरब डॉलर के राहत पैकेज के अलावा है. पाकिस्तान ने भुगतान संतुलन संकट से पार पाने के लिये 6 अरब डॉलर के राहत पैकेज को लेकर पिछले साल जुलाई में आईएमएफ के साथ समझौता किया था.

तोक्यो ओलंपिक सीईओ ने देरी की लागत में पारदर्शिता का वादा किया

Bhasha

जापान के आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) किसी ने भी नहीं कहा है कि तोक्यो ओलंपिक में एक साल की देरी की क्या लागत होगी। जापान में इसके शुरुआती अनुमान दो अरब से छह अरब डालर के बीच लगाये गये हैं।

बाजार में दूसरे दिन तेजी , सेंसेक्स 483 अंक मजबूत

Bhasha

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 483.53 अंक यानी 1.54 प्रतिशत मजबूत होकर 31,863.08 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.60 अंक यानी 1.38 प्रतिशत मजबूत होकर 9,313.90 अंक पर बंद हुआ।

कोरोना वायरस राहत पैकेज के लिए विधेयक को ट्रंप के पास भेजे जाने की संभावना

Bhasha

नए विधेयक के जरिए छोटे और मध्यम स्तर के कारोबारों को मदद करने का प्रावधान है ।

पौराणिक कार्यक्रमों से हुई टीवी दर्शकों में बढ़ोतरी, विज्ञापन राजस्व भी बढ़ा: बार्क

Bhasha

बार्क ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के पहले से तुलना करें तो कुल मिलाकर टीवी देखने में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और 11-17 अप्रैल के दौरान 1,240 अरब मिनट की टीवी सामग्री का उपयोग किया गया। परिषद ने कहा कि भारत के लगभग आधे लोग रोजाना टीवी देख रहे हैं, जबकि पहले ये आंकड़ा 32 प्रतिशत था।

योगी का निर्देश, 20 से अधिक कोविड-19 मामले वाले जिलों में वरिष्ठ अधिकारी भेजे जायें

Bhasha

अपर मुख्य सचिव सूचना और गृह अवनीश अवस्थी ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि '' मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि 20 या उससे अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले वाले जनपदों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी भेजे जायें। ये अधिकारी सम्बन्धित जनपद में कम से कम एक सप्ताह डेरा डाल वहां संचालित स्वास्थ्य सहित विभिन्न कार्यो का पर्यवेक्षण करेंगे।’’ अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रत्येक जनपद में पुलिस महानिक्षक (आईजी) स्तर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (जहां पहले से आईजी स्तर के अधिकारी की तैनाती नहीं है) को भी भेजने के निर्देश दिये हैं। यह पुलिस अधिकारी आवंटित जनपद में लॉकडाउन व्यवस्था को और प्रभावी ढंग से लागू कराएंगे तथा अपनी रिपोर्ट भी प्रेषित करेंगे।''

शराब उद्योग की राज्यों से अपील, संक्रमण मुक्त क्षेत्रों में बिक्री के लिये केंद्र को राजी करें

Bhasha

कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) ने कहा कि लॉकडाउन के कारण अभी तक राज्यों को करीब 20 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो चुका है। संगठन ने राज्य सरकारों तथा केंद्र सरकार से सुरक्षा एवं बचाव के सभी मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए शराब की दुकानों को खोलने की मंजूरी देने की मांग की है।

प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद में रुपया 62 पैसे की बढ़त के साथ 76.06 प्रति डॉलर पर

Bhasha

कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर सरकार एक और राहत पैकेज देने पर विचार कर रही है। इससे निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ।

लॉकडाउन के कारण 7.5 प्रतिशत की दर से गिर रही है यूरोप की अर्थव्यवस्था

Bhasha

पीएमआई का 50 से कम रहना आर्थिक गतिविधियों में गिरावट का संकेत माना जाता है।अप्रैल में पीएमआई के मात्र 13.5 रहने से पता चलता है कि यूरोजोन में बड़ी गिरावट आने वाली है।

Categories