चीन को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए “बड़ी चुनौती” खड़ी करने की कीमत चुकानी होगी : पोम्पिओ

चीन को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के अपने तरीके में पारदर्शिता नहीं दिखाने के कारण दुनिया भर के देशों से आलोचना झेलनी पड़ रही है।

वाशिंगटन, 24 अप्रैल कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के लिए चीन को दोष देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि उसने अपने पास उपलब्ध सूचना साझा न कर वैश्विक तथा अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए “बड़ी चुनौती” उत्पन्न की है और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी को इसकी “कीमत चुकानी होगी।”

चीन को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के अपने तरीके में पारदर्शिता नहीं दिखाने के कारण दुनिया भर के देशों से आलोचना झेलनी पड़ रही है।

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी 190,870 से अधिक लोगों की जान ले चुकी है। इस बीमारी से अमेरिका में सर्वाधिक करीब 50,000 लोग दम तोड़ चुके हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन उन खबरों को देख रहा है जिनमें दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस दुनिया में फैलने से पहले वुहान की विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला से निकला है।

पोम्पिओ ने बृहस्पतिवार रात फॉक्स न्यूज से साक्षात्कार में कहा, “मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने यहां जो किया उसके लिए उसे कीमत चुकानी होगी, अमेरिका की तरफ से तो निश्चित तौर पर। मुझे नहीं पता कि यह किस रूप में होगा।”

हालांकि, उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि फिलहाल ध्यान चीन पर नहीं है बल्कि अमेरिकी प्रशासन का लक्ष्य वायरस को नियंत्रित करना और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाना है।

पोम्पिओ ने कहा, “ध्यान अमेरिकियों को सुरक्षित रखने, स्वास्थ्य जोखिम को कम करने और लोगों को ज्यादा से ज्यादा सेहतमंद रखने तथा इस अर्थव्यवस्था को पुन: जीवित करने पर है।”

उन्होंने कहा, “लेकिन मुझे पूरा भरोसा है। मैं दुनिया भर के कारोबारी लोगों से बात कर रहा हूं। मैं आम नागरिकों से बात कर रहा हूं—उन लोगों से जिन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में अपनी जान को जोखिम में डाला है। उन्हें पता है कि यह चीन के वुहान से उभरे वायरस का नतीजा है और उन्हें पता है कि चीन सरकार ने वह सब नहीं किया जो उसे करना चाहिए था। इसके लिए कीमत चुकानी होगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\