एजेंसी न्यूज

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 62 नए मामले, दो और लागों की मौत

Bhasha

कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार दो लोगों की मौत के बाद वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या राज्य में 29 हो गई। एक व्यक्ति की मौत अनंतपुर और एक की कुरनूल जिले में हुई।

इसरो ने मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों संबंधी तकनीक के विकास के लिए मांगे प्रस्ताव

Bhasha

इसरो के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम निदेशालय ने 18 संभावित प्रौद्योगिकी विकास क्षेत्रों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

'राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस' पर PM मोदी ने कहा- कोरोना संकट का सबसे बड़ा संदेश, हमें आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा

Bhasha

प्रधानमंत्री ने ‘राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस’ पर ग्राम पंचायतों के सरपंचों और अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद करते हुए कहा, ‘‘ कोरोना महामारी ने हमारे लिए अनेक मुसीबतें पैदा की हैं, जिनकी हमने कभी कल्पना तक नहीं की थी। लेकिन इससे भी बड़ी बात ये है कि इस महामारी ने हमें नई शिक्षा और संदेश भी दिया है ।’’

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने ममता पर अल्पसंख्यक समुदाय के ‘खुल्लम खुल्ला तुष्टीकरण’ का आरोप लगाया

Bhasha

धनखड़ ने बनर्जी के बृहस्पतिवार को उन्हें लिखे पत्र का जिक्र किया जिसमें मुख्यमंत्री ने राज्यपाल पर सरकार के कामकाज में ‘‘लगातार दखल’’ देने का आरोप लगाया था। धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री का गुस्सा राज्य में कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने में ‘‘बड़ी विफलताओं’’ पर पर्दा डालने की एक रणनीति है।

कर्नाटक में विरोध के बीच कोविड-19 संक्रमित महिला का अंतिम संस्कार

Bhasha

पुलिस ने बताया कि कस्बा गांव की महिला का अंतिम संस्कार बंटवाल शहर के पास कैकुंजे में हिंदू रुद्रभूमि में बृहस्पतिवार रात पुलिस सुरक्षा के बीच किया गया। स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार किए जाने से वायरस फैलने का डर था इसलिए वे इसका विरोध कर रहे थे।

चार कोविड-19 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी परीक्षण के प्रारंभिक नतीजे उत्साहजनक: केजरीवाल

Bhasha

साथ ही उन्होंने बीमारी से उबर चुके लोगों से अपील की कि वे आगे आकर कोविड-19 रोगियों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करें।

बिहार के 14.5 लाख लोगों को राशन का लाभ नहीं मिल रहा, नीतीश हस्तक्षेप करें : चिराग पासवान

Bhasha

चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों के बाद भी बिहार सरकार ने अभी तक सूची नहीं भेजी है।

मुस्लिमों ने अभूतपूर्व लॉकडाउन के बीच रमजान के पाक माह की शुरुआत की

Bhasha

मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए एकत्र होने या शाम में “इफ्तार’’ के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने पर व्यापक प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन प्रतिबंधों ने देश के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया में त्यौहार के उत्साह को मंद कर दिया है जहां देश के धार्मिक संगठनों ने श्रद्धालुओं से घर पर ही रहकर इसे मनाने का आह्वान किया है।

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग में 49 प्रतिशत तक कमी

Bhasha

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिन के दौरान बिजली की मांग में 40-50 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि रात के दौरान बिजली की मांग लगभग 20-30 प्रतिशत घटी है।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 11,155 हुए; 79 फीसदी मामले स्थानीय संक्रमण के

Bhasha

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस के कारण 13 और रोगियों की मौत हो गई, जिससे मृतक संख्या बढ़ कर 237 हो गई। अब तक 2,527 लोग ठीक हो चुके हैं।

न्यायालय ने अर्नब गोस्वामी को तीन सप्ताह का संरक्षण प्रदान किया

Bhasha

ये प्राथमिकी महाराष्ट्र के पालघर में हाल ही में हिंसक भीड़ द्वारा दो साधुओं सहित तीन व्यक्तियों की पीट पीट कर हत्या की घटना से संबंधित कार्यक्रम में कथित रूप से अपमानजनक बयानों के संबंध में दर्ज करायी गयी हैं।

कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया तेज की जाए: अदालत का महाराष्ट्र सरकार को निर्देश

Bhasha

लोक अभियोजक दीपक ठाकरे ने न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी को बृहस्पतिवार को सूचित किया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सरकार ने सात साल तक की सजा पाने वाले कैदियों और उन विचाराधीन कैदियों को अस्थायी रूप से रिहा करने का फैसला किया है जिनके अपराध साबित होने पर सात साल तक की सजा का प्रावधान है।

केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने केंद्र सरकार से की अपील, कहा- पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लानी चाहिए

Bhasha

मुंबई में बड़ी संख्या में पत्रकारों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए, केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस से निपटने में अग्रिम मोर्चे पर डटे स्वास्थ्य कर्मियों के समान महामारी को कवर करने वाले पत्रकारों के लिए भी एक स्वास्थ्य बीमा योजना लाएं.

बिहार में कोरोना वायरस के छह नये मामले, संक्रमित रोगियों की संख्या बढकर 176 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मुंगेर जिले में जमालपुर के सदर बाजार में आज कोरोना वायरस संक्रमण के जो मामले प्रकाश में आए हैं उनमें दो पुरुष (52 एवं 70 वर्ष), 10 वर्ष का एक लड़का तथा तीन महिलाएं (18, 48 एवं 60 वर्ष) शामिल हैं।

केरल में Covid-19 से संक्रमित चार महीने की बच्ची की मौत, दो बुजुर्गों की भी हुई मृत्यु

Bhasha

केरल के एक अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित चार महीने की एक बच्ची की शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई. बच्ची जन्म के समय से ही हृदय रोग से जूझ रही थी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जानकारी जो हमें मिली है कि उसके संपर्क में कुछ लोग आए हैं.

कोविड-19: भारतीय विमानन क्षेत्र में 29 लाख नौकरियां पड़ सकती हैं खतरे में

Bhasha

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान तीन मई तक पूरे देश में वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं निलंबित हैं।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने डब्ल्यूएचओ में बदलावों का समर्थन किया

Bhasha

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन से डब्ल्यूएचओ को दी जाने वाली सहायता पर यह दावा करते हुए रोक लगाने का निर्देश दिया है कि वह कोरोना वायरस पर पर्यााप्त शुरुआती जानकारियां देने में विफल रहा।

संदिग्ध बैठकों पर नोटिस का जवाब दें मलिक: पीसीबी

Bhasha

देश की निचली अदालत ने हालांकि मैच फिक्सिंग के कारण उन पर लगे आजीवन प्रतिबंध के फैसले को बदल दिया था।

रंगोली चंदेल द्वारा जारी वीडियो के समर्थन में उतरी कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

Bhasha

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई है जिसमें उन पर अपनी बहन रंगोली चंदेल के समर्थन में जारी की गई एक वीडियो में एक खास समुदाय के सदस्यों को आतंकवादी कहे जाने का आरोप लगाया गया है.

चीन से कोरोना वायरस के वास्तविक नमूने पाने की अब भी कोशिश कर रहा अमेरिका: पोम्पियो

Bhasha

घातक कोरोना वायरस से सवार्धिक प्रभावित अमेरिका हुआ है। यह संक्रमण पिछले वर्ष चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ था।

Categories