ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने डब्ल्यूएचओ में बदलावों का समर्थन किया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन से डब्ल्यूएचओ को दी जाने वाली सहायता पर यह दावा करते हुए रोक लगाने का निर्देश दिया है कि वह कोरोना वायरस पर पर्यााप्त शुरुआती जानकारियां देने में विफल रहा।

ऑस्ट्रेलिया, इस बात को लेकर अमेरिका के साथ सहमत है कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की जरूरतों की समीक्षा किए जाने की आवश्यकता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया प्रशांत क्षेत्र में एजेंसी के बहुमूल्य कार्य को समर्थन देना जारी रखेगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन से डब्ल्यूएचओ को दी जाने वाली सहायता पर यह दावा करते हुए रोक लगाने का निर्देश दिया है कि वह कोरोना वायरस पर पर्यााप्त शुरुआती जानकारियां देने में विफल रहा।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, “इन संगठनों में शीर्ष पर क्या हो रहा है और वे कैसे काम करते हैं, मुझे लगता है कि इसमें बदलाव की जरूरत है।”

मॉरिसन ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया समान विचारों वाले देशों के साथ मिलकर इस बदलाव की वकालत करना जारी रखेगा जो हमारी चिंताओं को साझा करते हैं।”

उन्होंने कहा, “अमेरिका वित्तपोषण पर क्या अंतिम फैसला लेता है यह उनका मामला है। हम निश्चित तौर पर डब्ल्यूएचओ के प्रबंधन में सुधार देखना चाहते हैं और हम प्रतिभागी, सदस्य और उस पक्ष की तरह इसका दवाब बनाते रहेंगे जो इसे समझता है और इसके द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे काम के मूल्य को सार्वजनिक मंच पर रखता है। इसलिए, मेरे विचार में हम रचनात्मक हैं लेकिन अविवेकी साझेदार नहीं।”

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\