एजेंसी न्यूज
गुजरात ने कोविड-19 की निगरानी के लिए त्वरित जांच किट का उपयोग शुरू किया
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि त्वरित जांच किट का उपयोग सिर्फ निगरानी के लक्ष्य से किया जाएगा, इसका उपयोग करके किसी व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने या नहीं होने की पुष्टि नहीं की जाएगी।
जम्मू-कश्मीर: इस साल अब तक सुरक्षा बलों के अभियानों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई कमांडरों सहित 50 आतंकवादी किए गए ढेर
Bhashaजम्मू-कश्मीर में इस वर्ष अब तक आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियानों में जैश-ए- मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई शीर्ष कमांडरों समेत 50 आतंकवादी मारे गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने पिछले चार महीनों में नौ आम नागरिकों की हत्या की है.
रुपया 40 पैसे गिरकर डॉलर के मुकाबले 76.46 पर बंद
Bhashaकारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ कारगर मानी जा रही एक दवा के पहले ट्रायल में असफल होने से बाजार की धारणा प्रभावित हुई।
एनजीटी ने केंद्र, सीपीसीबी को कोविड-19 के अपशिष्ट के निपटान की निगरानी करने के निर्देश दिए
Bhashaअधिकरण ने कहा कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट नियम के तहत संक्रामक बीमारी से निपटने के दौरान उत्पन्न कचरे को ठिकाने लगाया जाता है जबकि कोरोना वायरस महामारी ने ऐसे उत्पन्न अपशिष्ट को वैज्ञानिक तरीके से निपटने की क्षमता के समक्ष चुनौती बढ़ा दी है।
हॉटस्पॉट का 'यूपी मॉडल' काफी हुआ लोकप्रिय : योगी
Bhashaयोगी ने यहां अपने आवास पर आहूत बैठकों में कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा, ''प्रदेश में कोरोना प्रभावित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित करते हुए संक्रमण से बचाव के लिए अपनायी जा रही रणनीति अत्यन्त प्रभावी सिद्ध हो रही है। हॉटस्पॉट का यह ‘यूपी मॉडल’ काफी लोकप्रिय हुआ है। यह निरन्तर सुनिश्चित किया जाए कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में केवल मेडिकल, सेनिटेशन तथा होम डिलीवरी टीमें ही जाएं।''
लॉकडाउन: सरकारी स्कूल में पृथक-वास में रखे गये आदिवासी व्यक्ति ने आत्महत्या की
Bhashaव्यक्ति को बुधवार शाम को ही दुबरी कला के शासकीय विद्यालय में पृथक-वास में रखा गया था।
न्यायालय ने अर्नब गोस्वामी को दंडात्मक कार्रवाई से तीन सप्ताह के लिये संरक्षण दिया
Bhashaन्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी की दलीलों का संज्ञान लिया और कहा कि अर्नब गोस्वामी को ‘‘ न्यूज चैनलों पर प्रसारित कथित अपमानजनक कार्यक्रमों के मामले में किसी भी दंडात्मक कदमों से संरक्षण प्राप्त होगा।’’
सत्यार्थी ने प्रधानमंत्री से बाल तस्करी रोकने के लिए मंत्रालयी कार्यबल के गठन की मांग की
Bhashaउन्होंने पत्र में यह भी कहा कि विभिन्न स्थानों पर फंसे बाल मजदूरों को उनके कार्यस्थल से मुक्त कराने और उन्हें उनके घर भेजने का भी प्रबंध किया जाए।
असंक्रमित प्रवासियों के शव लाने के लिये मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप की मांग की
Bhashaप्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में उन्होंने मांग की कि मोदी भारतीय दूतावासों को गृह मंत्रालय से व्यक्तिगत अनुमोदन के बिना आवश्यक मंजूरी जारी करने के लिए निर्देशित करें ताकि पार्थिव शरीर जल्दी से जल्दी केरल लाए जा सकें।
दक्षिण कोरिया फुटबॉल लीग सत्र आठ मई से
Bhashaहाल ही में खिलाड़ी अभ्यास पर लौटे हैं । दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 10700 मामले आये हैं और 240 मौते हो चुकी हैं । इस सप्ताह नये मामले एकल अंक में आये हैं ।
कोरोना वायरस पर उठने वाले सवालों का आक्रामक तरीके से जवाब दे रहे हैं चीनी राजदूत
Bhashaराष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीनी राजनयिक सख्त रुख ही अपनाते रहे हैं।
सैनिकों, कर्मचारियों के भत्ते के बजाय सेंट्रल विस्टा, बुलेट ट्रेन परियोजना रोके सरकार: कांग्रेस
Bhashaपार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सुझाव को मानते हुए केंद्र सरकार अपने फिजूल खर्चे पर रोक लगाकर ढाई लाख करोड़ रुपये बचा सकती है जिसका इस्तेमाल संकट के इस समय में लोगों की मदद के लिए हो सकता है।
कोरोना वायरस: दो मरीजों की अस्पताल से छुट्टी
Bhashaराज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 30 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं छह लोगों का इलाज किया जा रहा है।
चीन ने अपने मंगल मिशन का नाम रखा तियानवेन-1
Bhashaचीन ने 1970 में इसी दिन अपना पहला उपग्रह दोंग फांग होंग-1 प्रक्षेपित किया था। इस साल चीन की इस उपलब्धि को 50 साल पूरे हो गए हैं।
कोविड-19 पर ‘‘झूठी’’ खबरों के आरोप में अंग्रेजी समाचार पोर्टल का संस्थापक गिरफ्तार : पुलिस
Bhashaपुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ‘सिम्प्लिसिटी’ पोर्टल चलाने वाले एंड्रयू सैम राजापांडियन को शहर के एक नगर निगम अधिकारी की शिकायत पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
फाइबर बोर्ड की कथित डंपिंग की जांच शुरू
Bhashaग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज, ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज और सेंचुरी प्लाईबोर्ड ने इस संबंध में व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) से शिकायत की थी।
देश में कोविड-19 महामारी पर अंकुश लगाने के लिये सभी को मिलकर काम करना होगा: अदालत
Bhashaन्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमणियम प्रसाद की पीठ ने दिल्ली सरकार को खाने के पैकेट प्राप्त करने, प्रवासी श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों के राहत शिविरों की स्थिति जैसी सभी समस्याओं पर गौर करने के लिये नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने का सुझाव देते हुये यह टिप्पणी की।
फ्रेंकलिन टेम्पलटन के छह म्यूचुअल फंड योजनाएं बंद करने पर एम्फी ने निवेशकों को दिया भरोसा
Bhashaइससे पहले फ्रेंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने एक अभूतपूर्व कदम के तहत स्वेच्छा से अपनी छह ऋण योजनाओं को बंद करने का फैसला किया था। ऐसा कोरोना वायरस महामारी के चलते यूनिट वापस लेने के दबाव और बांड बाजार में नकदी की कमी का हवाला देकर किया गया। इसके चलते ही एम्फी ने यह बयान दिया।
पश्चिम बंगाल में रेलवे सुरक्षा बल के नौ जवान कोरोना वायरस से संक्रमित
Bhashaदक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर)के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।