एजेंसी न्यूज
फिलीपीन में फंसे 139 भारतीय विद्यार्थी गुजरात पहुंचे
Bhashaये गुजराती छात्र उच्च शिक्षा के लिए फिलीपीन गए थे और लॉकडाउन के चलते वहां फंस गए थे।
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर बढ़ने से एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट
Bhashaज्यादातर देशों में लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को खोलने के आशावाद ने संक्रमण की नई लहर को जन्म दिया है। दक्षिण कोरिया, चीन और अन्य जगहों पर संक्रमण बढ़ने से निवेशक चिंतित हैं।
स्कूलों से पश्चिम बंगाल बोर्ड के 11वीं के सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने को कहा गया
Bhashaपरिषद की अध्यक्ष महुआ दास ने 11 मई के पत्र में कहा कि जैसा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फैसला लिया है, कक्षा 11वीं के सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किए जाने की घोषणा की जाए।
विशेष ट्रेनों के लिए करीब 16 करोड़ रुपये की 45,000 से अधिक टिकटें की गईं बुक : रेलवे
Bhashaदिल्ली से मध्य प्रदेश के बिलासपुर के लिए पहली ट्रेन रवाना होने से कुछ घंटे पहले रेलवे ने यह जानकारी दी।
नोएडा के एक अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज
Bhashaपुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 33 के एक अस्पताल में कल शाम को एक व्यक्ति उपचार कराने गया था। वह सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी में था। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधकों ने मानवता को शर्मसार करते हुए शव को अस्पताल के गेट के बाहर रख दिया।
महाराष्ट्र कांग्रेस ने 27,865 प्रवासियों का यात्रा खर्च उठाया: थोराट
Bhashaथोराट ने कहा कि करीब 24,000 और प्रवासी मजदूरों को महाराष्ट्र से उनके गृह राज्यों में भेजने के प्रबंध कर लिए गए हैं।
ओडिशा में कोविड-19 के 23 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 437
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
चीन में कोरोना वायरस के दूसरे दौर की आशंका के बीच 16 नये मामले
Bhashaचीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने मंगलवार को बताया कि आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में विदेश से संक्रमण लेकर आने वाला एक मामला सामने आया था जबकि स्थानीय स्तर पर संक्रमण का कोई मामला नहीं था.
कोलकाता में तैनात सीआईएसएफ कर्मी की कोविड-19 से मौत
Bhashaसीआईएसएफ में कोविड-19 से होने वाली यह तीसरी मौत है।
कार की चपेट में आने से पैदल बिहार जा रहे प्रवासी श्रमिक की अंबाला में मौत
Bhashaप्रवासी श्रमिकों के एक समूह ने पुलिस को बताया कि वे सभी पंजाब के लुधियाना शहर से पैदल ही बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे और इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।
रेलवे ने आरोग्य सेतु एप को यात्रा के लिए मोबाइल में रखना ‘अनिवार्य’ किया
Bhashaइससे पहले सोमवार को रेलवे ने इस ऐप को फोन में रखने की सलाह दी थी जो कि अनिवार्य नहीं था.
प्रधानमंत्री वित्तीय संकट को लेकर राज्यों को मदद देने के लिए वचनबद्ध नहीं : नारायणसामी
Bhashaउन्होंने मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिस्सा लेने के बाद सोमवार रात यहां संवाददाताओं से कहा कि इसलिए, केंद्र शासित प्रदेश के पास वर्तमान वित्तीय संकट से उबरने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से कर्ज लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है।
बुंदेसलीगा शुरू होने से पहले समर्थकों को मिली चेतावनी, स्टेडियमों से दूर रहें
Bhashaफुटबाल के दीवाने इस देश में दुनिया में सर्वाधिक दर्शक स्टेडियम में पहुंचते हैं ऐसे में प्रशंसकों को खेल से दूर रखना मुश्किल होगा। सैक्सोनी में प्रांत के एक मंत्री रोलैंड वोलेर ने तो दर्शकों को स्पष्ट चेतावनी दी है। यहां तीसरे स्थान पर काबिज आरपी लिपजिग शनिवार को फीबर्ग की मेजबानी करेगा।
Maruti Suzuki Resumes Operations: मारुति ने मानेसर में परिचालन किया शुरू, सिर्फ एक शिफ्ट में होगा काम
Bhashaगुरुग्राम संयंत्र शुरू होने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘वहां काम शुरू होगा, लेकिन अभी नहीं.’’ हरियाणा सरकार ने 22 अप्रैल को कंपनी को मानेसर विनिर्माण संयंत्र फिर शुरू करने की अनुमति दी थी, लेकिन कंपनी ने कहा था कि वह तभी परिचालन शुरू करेगी, जब उत्पादन की निरंतरता और वाहनों की बिक्री संभव होगी.
अफगानिस्तान ने कोच क्लूसनर के वेतन में कटौती की
Bhashaअगर अफगानिस्तान का जून में जिम्बाब्वे दौरा नहीं हो पाता है तो वेतन में 50 प्रतिशत तक कटौती की जा सकती है।
वीजा,ओसीआई कार्ड निलंबित होने के कारण अमेरिका से लौट नहीं आ पा रहे कई भारतीय
Bhashaअमेरिका में एच-1बी कामकाजी वीजा या ग्रीन कार्ड धारक भारतीय जिनके बच्चे जन्म से अमेरिकी नागरिक हैं, उन्हें कोरोना वायरस संकट के दौरान वैश्विक यात्रा प्रतिबंधों के बीच एअर इंडिया द्वारा चलाए जा रहे विशेष विमानों से वापस भारत आने से रोका जा रहा है।
फेडरर की तरह है कोहली जबकि स्मिथ की मानसिक मजबूती नडाल जैसी : डिविलियर्स
Bhashaजिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज पोमी मबांग्वा के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान डिविलियर्स ने इन दो बल्लेबाजों को लेकर बात की जो अभी क्रिकेट में सबसे अधिक दर्शकों को स्टेडियम तक खींचने की क्षमता रखते हैं।
भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने पश्चिम बंगाल सरकार को लिखा पत्र, कहा: कोविड-19 बेहद संक्रामक और जानलेवा
Bhashaटेनेसी राज्य के डॉक्टर इंद्रनील बसु रे ने बनर्जी को लिखे एक पत्र में कहा कि पश्चिम बंगाल समेत भारत भाग्यशाली हो सकता है क्योंकि यहां का वायरल स्ट्रेन (एक ही प्रकार के वायरस में थोड़ी भिन्नता) अलग है जिससे गंभीर स्तर का संक्रमण नहीं होता है.
कोविड-19 के बाद विश्व को निष्पक्षता, समानता एवं मानवता आधारित वैश्वीकरण की जरूरत होगी : संधू
Bhashaअमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने पूर्व में भारत में अमेरिका के राजदूत रहे रिचर्ड वर्मा द्वारा सोमवार को आयोजित ‘द एशिया ग्रुप के साथ ऑनलाइन संवाद में कहा कि आर्थिक विकास और मानव कल्याण को साथ-साथ लेकर चलने की जरूरत है और सभी के लिए स्वास्थ्य तक समान, किफायती और समय से पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है।
कोविड-19 : मृतकों की संख्या 2,293 , संक्रमितों की संख्या 70,756 हुई : मंत्रालय
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के 46,008 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि 22,454 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 31.73 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।