क्रिकेट

LSG vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें

गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर ने इस सीजन में 38.67 की औसत और 156.76 की स्ट्राइक रेट से 116 रन बनाए हैं. वहीं, राशिद खान ने तीन मैचों में 5 विकेट लिए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछली पांच पारियों में 171.96 की स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं.

LSG vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 19th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 19वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे दो में जीत और एक में हार मिली है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने तीन मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है, जबकि गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से 12 अप्रैल को होगा. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और लगातार दो मैच जीत चुकी है, जबकि गुजरात टाइटंस भी पिछले मुकाबले में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (LSG vs GT Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मैचों में जीत मिली है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहतर रहा था. वहीं, आखिरी बार गुजरात टाइटंस ने 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था.

इकाना स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है. यहां काली मिट्टी की पिच होती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को खास मदद मिलती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी सहायता मिलती है, लेकिन बाद में स्पिनर्स हावी हो सकते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 173 रन है.

गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर ने इस सीजन में 38.67 की औसत और 156.76 की स्ट्राइक रेट से 116 रन बनाए हैं. वहीं, राशिद खान ने तीन मैचों में 5 विकेट लिए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछली पांच पारियों में 171.96 की स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2026 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).