LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 19th Match Key Players To Watch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 19वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और टीम लय में नजर आ रही है. वहीं, गुजरात टाइटंस भी पिछले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है, जबकि गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से 12 अप्रैल को होगा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं और टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी पिछले मैच में जीत दर्ज की है और टीम लय बरकरार रखना चाहेगी.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (LSG vs GT Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. बल्लेबाजी में ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आवेश खान अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (LSG vs GT Key Players To Watch)

ऋषभ पंत: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं.

निकोलस पूरन: निकोलस पूरन मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए मैच फिनिशर की भूमिका निभाते हैं और किसी भी स्थिति में मैच पलट सकते हैं.

मिचेल मार्श: मिचेल मार्श शानदार ऑलराउंडर हैं और बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं.

शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं और बड़ी पारी खेल सकते हैं.

जोस बटलर: जोस बटलर विस्फोटक बल्लेबाज हैं और तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं.

राशिद खान: राशिद खान अपनी घातक गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs GT 19th T20 Match Playing Prediction)

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, और प्रिंस यादव.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, और प्रसिद्ध कृष्णा.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.