फिलीपीन में फंसे 139 भारतीय विद्यार्थी गुजरात पहुंचे

ये गुजराती छात्र उच्च शिक्षा के लिए फिलीपीन गए थे और लॉकडाउन के चलते वहां फंस गए थे।

जमात

अहमदाबाद, 12 मई फिलीपीन में फंसे 139 भारतीय विद्यार्थी मनीला से एक विशेष विमान में मंगलवार सुबह अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंचे। गुजरात सरकार ने यह जानकारी दी।

ये गुजराती छात्र उच्च शिक्षा के लिए फिलीपीन गए थे और लॉकडाउन के चलते वहां फंस गए थे।

गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया, “फिलीपीन की राजधानी मनीला से 139 छात्रों को निकाला गया। एक विशेष विमान से वे मंगलवार सुबह अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंचे।”

इसमें कहा गया कि उनके आगमन के बाद, उन्हें उनके संबंधित जिलों में भेजा गया जहां उन्हें 14 दिनों के लिए पृथक-वास में रखा जाएगा।

राज्य के अधिकारियों ने इससे पहले घोषणा की थी कि गुजरात से 1,000 छात्रों को अलग-अलग देशों से लाया जाएगा।

केंद्रीय सरकार ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर यात्रा प्रतिबंध के चलते विश्व के विभिन्न हिस्सों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए हाल में ‘वंदे भारत मिशन’ शुरू किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट