देश

Hapur Shocker: यूपी के हापुड़ में मानवता शर्मसार, श्मशान में जलती चिता से हुक्का सुलगाने की घिनौनी हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद लोग भड़के; VIDEO

हापुड़ जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसने सामाजिक और धार्मिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी हैं। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर स्थित श्मशान घाट में कुछ युवकों ने अंतिम संस्कार के दौरान जलती हुई चिता से आग लेकर हुक्का सुलगाया

Hapur Shocker: यूपी के हापुड़ में मानवता शर्मसार, श्मशान में जलती चिता से हुक्का सुलगाने की घिनौनी हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद लोग भड़के; VIDEO
(Photo Credits @Sachingupta)

Hapur Shocker:  उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसने सामाजिक और धार्मिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी हैं. थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर स्थित श्मशान घाट में कुछ युवकों ने अंतिम संस्कार के दौरान जलती हुई चिता से आग लेकर हुक्का सुलगाया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है.

 10 अप्रैल की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को गांव की 75 वर्षीय महिला मुन्नी देवी के निधन के बाद परिजन उनका अंतिम संस्कार कर वापस लौट गए थे। परिजनों के जाने के कुछ देर बाद ही गांव के कुछ अराजक तत्वों ने श्मशान घाट को अपनी ओछी हरकतों का अड्डा बना लिया। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि ये युवक न केवल मृत आत्मा का अपमान कर रहे हैं, बल्कि जलती चिता की पवित्रता को भी तार-तार कर रहे हैं.  यह भी पढ़े:  VIDEO: झारखंड में मानवता शर्मसार, अस्पताल से शव ले जाने की नहीं मिली सुविधा, नवजात की डेडबॉडी कागज के डिब्बे में रखकर घर ले जाने को मजबूर हुआ पिता

हापुड़ में मानवता शर्मसार

सोशल मीडिया पर बवाल

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उपयोगकर्ताओं ने इसे घोर अनैतिक कृत्य करार देते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। हापुड़ पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों की पहचान महमूदपुर निवासी अभिषेक, विनीत, आरिफ और मोइन के रूप में की.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हाफिजपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक (पुत्र सुरेंद्र) को गिरफ्तार कर लिया है और उस हुक्के को भी बरामद कर लिया है जिसका इस्तेमाल इस घिनौनी हरकत के लिए किया गया था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अन्य तीन आरोपी, जो अभी फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस का सख्त रुख

हाफिजपुर थाना प्रभारी ने कहा कि यह कृत्य न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है, बल्कि सामाजिक नैतिकता के पतन का एक भयावह उदाहरण है. पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील स्थलों पर ऐसी हरकतें करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2026 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).