एजेंसी न्यूज

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज

Bhasha

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह मामला ट्विटर पर कथित रूप से अपमानजनक ट्वीट करने की शिकायत को लेकर दर्ज किया गया है।

लॉकडाऊन के कारण पंजाब के लीची उत्पादक मुश्किल में

Bhasha

   उत्तर प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के ठेकेदार, सामान्यत: इस मौसम में अब तक पंजाब आकर किसानों को पेशगी दे कर बगीचे का फल आरक्षित कर लेते थे। किसानों का उनका इंतजार है।

अप्रैल में ट्रंप प्रचार अभियान ने 6.1 करोड़ डॉलर, बाइडेन अभियान ने 6 करोड़ डॉलर जुटाए

Bhasha

ये राशियां ऐसे समय जुटाई गई हैं जब विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की रफ्तार थम सी गई है और करीब 3.3 करोड़ अमेरिकियों की नौकरियां चली गई हैं।

महाराष्ट्र से उप्र ट्रक से जा रही महिला ने सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म

Bhasha

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि ट्रक से यात्रा कर रही महिला दीपा ने बालसमुंद बैरियर के पास 10 और 11 मई की रात को ट्रक रुकवाकर सड़क किनारे एक बच्चे को जन्म दिया। लॉकडाउन के कारण यह श्रमिक परिवार महाराष्ट्र से बहराइच, उत्तर प्रदेश की यात्रा पर था।

मेरे नामांकन को नजरअंदाज करना राज्य भाजपा गिरोह की साजिश : खडसे

Bhasha

उल्लेखनीय है कि भाजपा खडसे से 2016 से ही दूरी बनाकर रख रही है तब उन्हें तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस सरकार से भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से इस्तीफा देना पड़ा था।

कोविड-19 : अजित पवार ने नर्सों की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘‘ईश्वर का दूत’’ बताया

Bhasha

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों की प्रशंसा करते हुए पवार ने कहा कि वे ‘ईश्वर के दूत’ की तरह काम कर रही हैं और कोविड-19 मरीजों का उपचार करने के साथ ही उनका हौसला भी बढ़ा रही हैं।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना संक्रमित की मौत, पूरी रात श्मशान घाट पर एंबुलेंस में रखा रहा शव

Bhasha

गौरतलब है कि संभल तहसील के रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध को नौ मई को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। दस मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 11 मई की देर शाम परिजन मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। आरोप है कि शव पूरी रात सूरजकुंड श्मशान घाट पर वाहन में पड़ा रहा।

पृथक-वास से शिक्षक ने बच्चों को आनलाइन पढ़ाया, कहा पढ़ाना मेरा जुनून

Bhasha

लेह जिले के एक पृथक—वास केंद्र में भर्ती शिक्षक किफायत हुसैन इंटरनेट का इस्तेमाल कर आनलाइन कक्षा ले रहे हैं और यूट्यूब वीडियो बना रहे हैं ताकि बच्चों को गणित का सूत्र एवं बीजगणित का गूढ़ रहस्य समझ में आ सके ।

सेंसेक्स 190 अंक टूटा, रिलायंस इंडट्रीज में 6 प्रतिशत की बड़ी गिरवट

Bhasha

कारोबार के दौरान तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय 716 अंक तक नीचे चला गया था। हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार आया लेकिन इसके बावजूद 190.10 अंक यानी 0.60 प्रतिशत टूटकर 31,371.12 अंक पर बंद हुआ।

लॉकडाउन: यात्री रेलगाड़ियों के फिर से शुरू होने से लोगों को मिली राहत

Bhasha

रेलवे ने मंगलवार को चुनिंदा मार्गों पर रेल सेवाओं को बहाल कर दिया।

नोएडा में औद्योगिक इकाइयों और विकास योजनाओं का काम शुरू

Bhasha

नोएडा प्राधिकरण ने 1,150 उद्योगों को लगभग 65,000 कर्मचारियों और श्रमिकों के साथ काम करने की सोमवार को अनुमति दी। वहीं 24 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी को भी काम शुरू करने की इजाजत मिली है। इनमें 7,000 कर्मी एक साथ काम करेंगे।

एआईएफएफ ने अर्जुन पुरस्कार के लिये झिंगन और बाला देवी के नाम भेजे

Bhasha

इस साल के खेल पुरस्कारों के लिये नामांकन भेजने के खेल मंत्रालय के निर्देशों पर अमल करते हुए एआईएफएफ ने यह नाम भेजे ।

कोविड-19 महामारी के कारण हम सभी मुश्किल स्थिति में: फारब्रेस

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी के कारण इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सभी क्रिकेट गतिविधियों को एक जुलाई तक स्थगित कर दिया है।

स्मार्ट मीटर से वितरण कंपनियां कुशलतापूर्वक सृजित कर पा रही हें बिजली बिल

Bhasha

बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाले चार सार्वजनिक उपक्रमों (एनटीपीसी, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, पावर ग्रिड और आरईसी) की संयुक्त उद्यम एनर्जी इफीशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) ने एक बयान में कहा कि जो वितरण कंपनियां स्मार्ट मीटर उपयोग कर रही हैं, उनकी मासिक आय प्रति ग्राहक औसतन 15 से 20 प्रतिशत बढ़ी है। स्मार्ट मीटर कार्यक्रम कंपनी के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है।

बेंगलुरु से 1,200 यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा पहुंची

Bhasha

बांकुड़ा के जिला मजिस्ट्रेट अरुण प्रसाद ने बताया कि इन यात्रियों में मरीज, मजदूर और छात्र शामिल हैं।

यस बैंक घोटाला : उच्च न्यायालय का धनशोधन मामले में वधावन बंधुओं को अग्रिम जमानत देने से इनकार

Bhasha

वधावन बंधु मौजूदा समय में जेल में हैं। उन्हें यस बैंक घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था और पिछले हफ्ते उन्होंने धनशोधन मामले में अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इनके खिलाफ एक अन्य मामला उत्तरप्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के कर्मचारियों की भविष्य निधि में कथित अनियमितता को लेकर दर्ज किया गया है।

कोविड-19 से जान गंवाने वाली शिक्षिका के परिवार को एक करोड़ रुपये देगी दिल्ली सरकार

Bhasha

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम की संविदा शिक्षिका बैकाली सरकार राज्य सरकार द्वारा संचालित एक राहत केंद्र में भोजन वितरण में लगी थी और चार मई को कोविड-19 से उनकी मौत हो गई।

रेलवे ने यात्रा के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना ‘अनिवार्य’ किया

Bhasha

हालांकि अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह के ‘अपवाद’ पर निर्णय मामला दर मामला लिया जाएगा लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि जिन यात्रियों के फोन में ऐप डाउनलोड नहीं रहेगा, उन्हें ट्रेन में चढ़ने नहीं दिया जाएगा।

ग्लेनमार्क ने कोरोना वायरस मरीजों पर फैविपिराविर के तीसरे चरण के चिकित्सकीय परीक्षण की शुरुआत की

Bhasha

कंपनी को इसके लिए पिछले महीने ही भारतीय औषिधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिल चुकी है।

कोविड-19 आंकड़ों को लेकर हंगामे के बाद पश्चिम बंगाल ने स्वास्थ्य सचिव को पद से हटाया

Bhasha

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों को लेकर पैदा हंगामे के बीच कुमार का तबादला पर्यावरण विभाग के सचिव के रूप में कर दिया गया।

Categories