Kalyan-Ahilyanagar Highway Accident Video: महाराष्ट्र के कल्याण-अहिल्यानगर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, 5 से अधिक यात्रियों की मौत; हादसे का भयावह वीडियो आया सामने
महाराष्ट्र के कल्याण-अहिल्यानगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-222) पर सोमवार, 13 अप्रैल 2026 की सुबह एक अत्यंत दुखद सड़क हादसा हुआ. कल्याण और मुरबाड के बीच रायते गांव के पास उल्हास नदी के पुल पर एक यात्री 'ईको कार' (काळी-पिवळी टैक्सी) और एक सीमेंट मिक्सर ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई
Kalyan-Ahilyanagar Highway Accident Video: महाराष्ट्र के कल्याण-अहिल्यानगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-222) पर सोमवार, 13 अप्रैल 2026 की सुबह एक अत्यंत दुखद सड़क हादसा हुआ. कल्याण और मुरबाड के बीच रायते गांव के पास उल्हास नदी के पुल पर एक यात्री 'ईको कार' (काळी-पिवळी टैक्सी) और एक सीमेंट मिक्सर ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में अब तक 11 यात्रियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है.
11:15 बजे की घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 11:15 बजे की है. कल्याण से मुरबाड की ओर जा रही ईको कार की रफ्तार अधिक थी और वह सीमेंट मिक्सर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। शुरुआती रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 8 बताई गई थी, लेकिन बाद में यह बढ़कर 11 हो गई है। मृतक यात्रियों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। एक वृद्ध महिला के चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बचने की जानकारी भी सामने आई है.
कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे एक्सीडेंट
View this post on Instagram
राहत और बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस और स्थानीय प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आगे आकर पुलिस के साथ मिलकर गाड़ी में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिसे क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर सुचारू कर दिया गया है.
सुरक्षा मानकों पर सवाल
यह हादसा एक बार फिर राजमार्गों पर होने वाली अवैध प्रवासी वाहतूक (क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना) और तेज रफ्तार के मुद्दे को लेकर चर्चा में आ गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कल्याण-मुरबाड रूट पर चलने वाली इन छोटी गाड़ियों में अक्सर यात्रियों को क्षमता से अधिक भरा जाता है, जो सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है कि दुर्घटना का वास्तविक कारण क्या था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2026 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

