पृथक-वास से शिक्षक ने बच्चों को आनलाइन पढ़ाया, कहा पढ़ाना मेरा जुनून

लेह जिले के एक पृथक—वास केंद्र में भर्ती शिक्षक किफायत हुसैन इंटरनेट का इस्तेमाल कर आनलाइन कक्षा ले रहे हैं और यूट्यूब वीडियो बना रहे हैं ताकि बच्चों को गणित का सूत्र एवं बीजगणित का गूढ़ रहस्य समझ में आ सके ।

जमात

लेह, 12 मई लद्दाख में कोरोना संक्रमित एक शिक्षक ने अपने छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिए पृथक—वास से आनलाइन कक्षा लेना और यूट्यूब वीडियो बना कर उन्हें पढ़ाना शुरू कर दिया है।

लेह जिले के एक पृथक—वास केंद्र में भर्ती शिक्षक किफायत हुसैन इंटरनेट का इस्तेमाल कर आनलाइन कक्षा ले रहे हैं और यूट्यूब वीडियो बना रहे हैं ताकि बच्चों को गणित का सूत्र एवं बीजगणित का गूढ़ रहस्य समझ में आ सके ।

शिक्षक ने बताया कि वह मिला जुला काम कर रहे हैं। वह आनलाइन कक्षा भी ले रहे हैं और पहले से रिकार्डेड वीडियो भी डाल रहे हैं क्योंकि अस्पताल में इंटरनेट की समस्या रहती है ।

हुसैन ने कहा, 'अध्यापन केवल मेरी नौकरी नहीं है बल्कि यह मेरा जुनून है। मुझे इस बात की चिंता थी कि छात्र अपनी पढ़ाई में पीछे न रह जायें। अगर भविष्य में मैं पाठ्यक्रम पूरा करने के लिये जल्दी जल्दी पढ़ाया तो उन पर यह बोझ बन जायेगा ।'

उन्होंने कहा, 'मेरे पास सिखाने के लिए पर्याप्त ताकत है इसलिए मैंने सोचा कि मुझे इसे आजमाना चाहिए ।'

हुसैन ने कहा कि कुछ लोगों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है और उनके गांव को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी