महाराष्ट्र से उप्र ट्रक से जा रही महिला ने सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि ट्रक से यात्रा कर रही महिला दीपा ने बालसमुंद बैरियर के पास 10 और 11 मई की रात को ट्रक रुकवाकर सड़क किनारे एक बच्चे को जन्म दिया। लॉकडाउन के कारण यह श्रमिक परिवार महाराष्ट्र से बहराइच, उत्तर प्रदेश की यात्रा पर था।

जमात

बड़वानी (मप्र), 12 मई मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से गुजरने वाले मुम्बई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालसमुंद नाके के पास ट्रक से महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश की यात्रा कर रही 30 वर्षीय महिला ने सड़क किनारे एक बच्चे को जन्म दिया।

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि ट्रक से यात्रा कर रही महिला दीपा ने बालसमुंद बैरियर के पास 10 और 11 मई की रात को ट्रक रुकवाकर सड़क किनारे एक बच्चे को जन्म दिया। लॉकडाउन के कारण यह श्रमिक परिवार महाराष्ट्र से बहराइच, उत्तर प्रदेश की यात्रा पर था।

ओझर गांव के चिकित्सक डॉ. फैजल अली ने कहा कि वह सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे, जबकि उनके पहुंचने से पहले ही प्रसव हो चुका था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला को एंबुलेंस में ओझर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। डॉ. अली ने बताया कि बच्चा स्वस्थ है और उसका वजन लगभग 3.4 किलोग्राम है।

महिला के पति अच्छेवर लाल ने बताया कि लॉकडाउन के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह से ही वह बेरोजगार हो गया था इसलिए उन्होंने परिवार सहित मुम्बई छोड़ने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उसकी पत्नी को असहनीय दर्द होने पर उन्होंने ट्रक चालक को ट्रक रोकने के लिए कहा और पत्नी का सड़क किनारे प्रसव कराया। उन्होंने बताया कि ट्रक में मौजूद अन्य महिलाओं ने इसमें कोई मदद नहीं की। हालांकि, इस प्रसव के कारण समूह ने अपनी यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी।

डॉ. अली ने कहा कि महिला और बच्चे को सोमवार सुबह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई क्योंकि ट्रक में यात्रा कर रहे अन्य लोगों ने यात्रा जारी रखने की इच्छा जताई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज