एजेंसी न्यूज
चीन ने बढ़े शुल्क से छूट प्राप्त अमेरिका से आयात की जाने वाली वस्तुओं की नयी सूची जारी की
Bhashaयह अमेरिका से आयात किए जाने वाले सामानों की दूसरी ऐसी सूची है जिन्हें अमेरिका के धारा-301 प्रावधानों के विरोध में बढ़ाए गए दूसरे दौर के शुल्क से छूट मिलेगी।
महाराष्ट्र: चार ट्रेन प्रवासी मजदूरों को औरंगाबाद से ले जाएंगी उप्र
Bhashaइस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि दो ट्रेन औरंगाबाद से बुधवार को तथा दो अन्य ट्रेन बृहस्पतिवार को रवाना होंगी।
कोविड-19: अदालत ने शराब की घर पर आपूर्ति को लेकर चिंता प्रकट की
Bhashaन्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडला और न्यायमूर्ति संगीता धींगड़ा सहगल की पीठ ने कहा, ‘‘ रास्ते में शराब को छीन लिये जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अबतक शराब का वितरण सरकार के हाथों में था, लेकिन उसकी घर तक पहुंचाने की संभावना से उसमें मिलावट की गुंजाइश बढ़ जाएगी और फलस्वरूप लोगों की जान जा सकती है।’’
वंदे भारत मिशन: एअर इंडिया दूसरे चरण में 31 देशों से स्वदेश वापसी के लिए 149 उड़ानें संचालित करेगी
Bhashaवंदे भारत मिशन के पहले चरण के तहत एअर इंडिया और उसकी सहयोगी एअर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा सात से 14 मई के बीच कुल 64 उड़ानें संचालित करना निर्धारित है। इसके तहत 12 देशों से करीब 15 हजार भारतीयों को भुगतान के आधार पर वापस लाया जाएगा।
कोविड-19 लॉकडाउन छूट : दिल्ली सरकार को 7 घंटे में वाट्सऐप पर मिले 3 लाख संदेश
Bhashaउन्होंने यह भी कहा कि सरकार को 1031 हेल्पलाइन पर 25,000 रिकॉर्डेड संदेश के साथ ही करीब पांच हजार ई-मेल भी मिले हैं।
पुडुचेरी सरकार गृह राज्य लौट रहे प्रवासी कामगारों के किराये का 15 प्रतिशत वहन करेगी : मुख्यमंत्री
Bhashaउन्होंने पत्रकारों को बताया कि पश्चिम बंगाल के 900 कामगारों, बिहार के 1,100 कामगारों और ओडिशा के 50 प्रवासी कामगारों ने अपने गृह राज्य जाने की इच्छा जताई है।
यात्री ट्रेनों के फिर शुरू होने से लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को राहत मिली
Bhashaनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को राहत और आशंकाओं की मिलीजुली भावनाओं के साथ यात्री एकत्र हुए। यात्री विशेष रेलगाड़ियों के रवाना होने से कुछ घंटे पहले आ गये थे।
लॉकडाउन के बाद उड़ान: शुरू में केबिन में सामान की इजाजत नहीं देना चाहता विमानन मंत्रालय
Bhashaनागर विमानन मंत्रालय ने देश में व्यावसायिक हवाई यात्रा सेवा फिर से शुरू करने के लिए मसौदा मानक परिचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तैयार की हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से घरेलू हवाई यातायात निलंबित चल रहा है।
मोदी का स्थानीय उत्पादों को महत्व देने पर जोर; ‘लोकल पर वोकल’ का नारा दिया
Bhashaकोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर अंकुश के लिये लागू लॉकडाउन के तीसरे चरण के समाप्त होने से पांच दिन पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के इस दौर में ‘लोकल’ ने ही हमें बचाया है। स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों ने ही आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है, हमें इसे ही अपने आत्मनिर्भर बनने का मंत्र बनाना चाहिये।
कोरोना संकट: COVID-19 के मामले अब 12.2 दिन में हो रहे दोगुने: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने मंगलवार को कहा कि COVID-19 मामलों के दोगुने होने का समय 10.9 दिन से बढ़कर 12.2 दिन हो गया है.
दो विशेष ट्रेनों से 2,342 लोग पश्चिम बंगाल लौटे
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरु से एक विशेष ट्रेन सुबह बांकुड़ा स्टेशन पहुंची और तमिलनाडु के कटपाडी से एक अन्य ट्रेन शाम पांच बजे हावड़ा स्टेशन पहुंची।
वुहान की पूरी आबादी की कोरोना वायरस जांच की जाएगी: मीडिया
Bhashaनोटिस में कहा गया है, ''प्रत्येक जिले को उसके अंतर्गत आने वाली पूरी आबादी का दस दिन के भीतर न्यूक्लिक एसिड परीक्षण कराने के लिये योजना बनानी होगी और प्रबंध करना होगा।''
‘वंदे भारत मिशन’ के दूसरे चरण में 31 देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया जाएगा
Bhashaयह बात आधिकारिक सूत्रों ने कही।
जर्मन नागरिक दिल्ली हवाई अड्डे पर 50 दिनों से अधिक समय तक रहने के बाद एम्सटर्डम रवाना हुआ
Bhashaयह जर्मन नागरिक 18 मार्च को हनोई से दिल्ली के रास्ते इंस्ताबुल जा रहा था। लेकिन भारत ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 18 मार्च को तुर्की के लिए अपना उड़ान परिचालन निलंबित कर दिया, इसलिए यह व्यक्ति दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर फंस गया। जर्मनी में उसका आपराधिक रिकार्ड है।
पीएम मोदी ने 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' के तहत 20 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक पैकेज की घोषणा की, कहा- इससे सभी को मिलेगी मदद
Bhashaप्रधानमंत्री ने कोविड-19 के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बीच राष्ट्र के नाम संबोधन में इस आशय की घोषणा की । उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4 पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा।
कोविड19: प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की
Bhashaदेश के नाम टीवी पर संदेश में उन्होंने कहा कि सरकार के हाल के निर्णय, रिजर्व बैंक की घोषणाओं को मिलाकर यह पैकेज करीब 20 लाख करोड़ रुपये का होगा जो देश के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 10 प्रतिशत है।
न्यायाधीश अगले हफ्ते से न्यायालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कर सकते हैं सुनवाई : न्यायालय
Bhashaशीर्ष अदालत कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से 25 मार्च से वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई कर रहा है। न्यायालय ने अधिवक्ताओं और अपने स्टाफ के प्रॉक्सीमिटी कार्ड भी निलंबित कर रखे हैं।
पूर्वी लद्दाख में तनाव, चीनी हेलीकॉप्टरों को देखा गया
Bhashaपिछले सप्ताह क्षेत्र में पैंगोंग झील के निकट दोनों पक्षों के लगभग 250 सैनिकों के बीच झड़प हुई थी।
मालदीव से 202 भारतीयों को लेकर कोच्चि पहुंचा आईएनएस मगर
Bhashaकोचीन बंदरगाह ट्रस्ट के एक बयान के अनुसार, ‘‘ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत दूसरा भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस मगर मालदीव से 202 भारतीयों को लेकर मंगलवार शाम करीब पौने छह बजे कोचीन बंदरगाह पहुंचा।’’